किसके कहने पर Anil Kapoor ने दी थी अपनी जान से प्यारी मूछों की कुर्बानी?

HomeCinema

किसके कहने पर Anil Kapoor ने दी थी अपनी जान से प्यारी मूछों की कुर्बानी?

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्हें अपनी मूछों से बेहद प्यार है. करियर के शुरुआती दौर से अब तक अनिल कपूर को मूछों

Rakul Preet Singh का टॉलीवुड में कोई काम न मिलने की रिपोर्ट पर फूटा गुस्सा, कहा- ‘मैंने ये कब बोला’
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके हमशक्ल ने चौंकाया Sushant singh rajput duplicate video goes viral, Followers react on it
बुर्ज खलीफा पर लिखा शाहरुख़ का नाम Shahrukh khan

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्हें अपनी मूछों से बेहद प्यार है. करियर के शुरुआती दौर से अब तक अनिल कपूर को मूछों के साथ ही देखा गया है. खैर, अनिल कपूर मशहूर निर्माता-निर्देश यश चोपड़ा के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं लेकिन ये वो वक्त था जब अनिल, यश चोपड़ा के साथ फिल्म ‘मशाल’ और ‘विजय’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके थे लेकिन इन दोनों ही फिल्मों में वो सोलो हीरो नहीं थे. इसी वजह से अनिल कपूर की ख्वाहिश थी कि वो यश चोपड़ा के साथ एक सोलो हीरो वाली फिल्म में काम करें.

फिर साल 1991 में यश चोपड़ा एक फिल्म बना रहे थे जिसका नाम था ‘लम्हे’. वैसे कम ही लोग जानते हैं कि इस फिल्म के लिए यश चोपड़ा श्रीदेवी (Sridevi) के साथ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को कास्ट करना चाहते थे लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीदेवी को इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन सही नहीं लगे. जिसके बाद यश चोपड़ा ने नए हीरो की तलाश की.

आपको बता दें कि फिल्म ‘लम्हे’ के राइटर हनी ईरानी थे और उन्होंने ही इस फिल्म के लिए यश चोपड़ा को अनिल कपूर का नाम सजेस्ट किया. हालांकि, अनिल कपूर से मिलने के बाद यश चोपड़ा को लगा कि इस किरदार के हिसाब से अनिल बड़े हैं इसीलिए उन्होंने अनिल को रिजेक्ट कर दिया.

रिजेक्शन के बाद भी अनिल कपूर, यश चोपड़ा को इस फिल्म के लिए मनाते रहे और आखिरकार यश चोपड़ा ने उनकी बात मान ली मगर एक शर्त के साथ कि उन्हें अपनी मूछें कटवानी पडेंगी और उसके बाद अगर किरदार में फिट बैठे तो ही लिया जाएगा. यश चोपड़ा की ये बात सुनकर अनिल कपूर परेशान हो गए लेकिन यश चोपड़ा के साथ काम करने के लिए उन्होंने अपनी मूछों की कुर्बानी दे ही दी. मूछें कटवाने के बाद अनिल कपूर ने फोटोशूट करवाया और सेलेक्ट हो गए. इस तरह फिल्म ‘लम्हे’ में अनिल कपूर बने श्रीदेवी के हीरो.