काव्या को इरिटेटिंग कहेगी फूड क्रिटिक्स, 2 स्टार मिलते ही बौखलाएगा वनराज

HomeTelevision

काव्या को इरिटेटिंग कहेगी फूड क्रिटिक्स, 2 स्टार मिलते ही बौखलाएगा वनराज

टीवी सीरियल अनुपमा (Anupamaa) में इन दिनो हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। काव्या हर अच्छी बात का क्रेडिट खुद लेना चाहती है और हर मुसीबत का ठीकरा वो अनुप

कॉमेडी किंग कपिल ने देखे ऐसे दिन, जब बहन की शादी करवाने लिए कम पड़ गई रकम
Amit Kumar के बाद कुमार सानू ने ‘इंडियन आइडल’ को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- ‘गॉसिप से मिलेगी टीआरपी, समझा करो यार.
बिग बॉस 13 के बाद फिर से धमाकेदार वापसी कर रहे सिद्धार्थ-शहनाज

टीवी सीरियल अनुपमा (Anupamaa) में इन दिनो हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। काव्या हर अच्छी बात का क्रेडिट खुद लेना चाहती है और हर मुसीबत का ठीकरा वो अनुपमा के सिर पर ही फोड़ती है। अनुपमा में भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। कैफे में फूड क्रिटिक्स के आते ही वनराज (Sudhanshu Pandey) परेशान हो जाएगा क्योंकि उसका शेफ अनुपमा जैसा खाना नहीं बना पाएगा। फूड क्रिटिक्स (Sunita Rai) वनराज के कैफे में ठेपला और ढोकला सैंडविच ऑर्डर करेगी। गुजराती खाना बनाने में अनुपमा माहिर है। समर (Paras Kalnawat) की गुजारिश पर अनुपमा वनराज के कैफे में खाना बनाने के लिए राजी हो जाएगी।

अनुपमा वनराज से हर एक घंटे का 500 रुपये भी लेगी। जब तक अनुपमा (Rupali Ganguly) खाना बनाएगी, तब तक काव्या फूड क्रिटिक्स के पास जाकर अपना गुणगान करेगी। वनराज कैफे के माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए खुद गाना गाएगा और वहां पर आया हर एक कस्टमर खूब एन्जॉय करेगा।

फूड क्रिटिक्स कैफे के मालिक की तस्वीर क्लिक करना चाहेगी। वनराज चाहेगा कि बा और बापूजी की तस्वीर पेपर में आए। काव्या वनराज को चुप करवा देगी और खुद की और वनराज की फोटो ही क्लिक करवाएगी। ये सब देखकर वनराज को गुस्सा आएगा लेकिन वो फूड क्रिटिक्स के सामने तमाशा नहीं करना चाहेगा।

फूड क्रिटिक्स वनराज के कैफे को सिर्फ 2 स्टार ही देगी। ये देखकर काव्या अनुपमा पर अपना गुस्सा निकालेगी। तभी बीच में आकर वनराज कहेगा कि फूड क्रिटिक ने उसकी बकबक के चलते ही माइनस 3 प्वाइंट दिए है। वनराज बताएगा कि फूड क्रिटिक्स ने काव्या को इरिटेटिंग कहा है।