कार्तिक आर्यन ने एक सांस में बोल दी इतनी लम्बी बात,वीडियो हुआ वाइरल

HomeNews

कार्तिक आर्यन ने एक सांस में बोल दी इतनी लम्बी बात,वीडियो हुआ वाइरल

  कोरोना वायरस दुनिया भर के लोगों के खतरनाक हो चुका है। भारत में भी कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अभी तक भारत में 4 लोगों की

नेपोटिज्म, उत्पीड़न फिर बैन – सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर इस क्रिकेटर का दर्दनाक पोस्ट cricketer yuzvendra chahal increase questions on sushant singh rajput suicide
फादर्स डे पर आमिर खान का नया लुक वायरल- इरा खान ने किया था ये धमाकेदार पोस्ट
ट्रोलिंग पर बोलीं हरभजन की पत्नी गीता बसरा, खराब परफॉर्मेंस पर क्रिकेटर्स की पत्नियां होती हैं सॉफ्ट टारगेट

 

कोरोना वायरस दुनिया भर के लोगों के खतरनाक हो चुका है। भारत में भी कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अभी तक भारत में 4 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जहां एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश की जनता को संबोधित कर 22 मार्च रविवार को सुबह सात बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की वहीं सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

कार्तिक की अनोखी अपील

कार्तिक आर्यन ने पीएम मोदी की जनता कर्फ्यू की अपील को लेकर ट्वीट किया है। कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो मिनट चौबीस सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह लोगों से कोरोना वायरस से बचने के लिए घर में रहने और कुछ दिन के लिए दूरी बनाने के लिए कह रहे हैं। इस वीडियो में वो लोगों से थोड़ा नाराज नजर आ रहे हैं, क्योंकि वो कोरोना को सीरियसली नहीं ले रहे हैं।

सीरियसली ले मजाक ना समझे

वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा है कि ‘कोरोना स्टॉप करो न. मेरे स्टाइल मे मेरी अपील, अभी तक सोशल डिस्टेंसिंग ही एकमात्र सॉल्यूशन है। नरेंद्र मोदी जी हम आपके साथ हैैं सर…’ इस वीडियो में उन्होंने लोगों को ये संदेश दिया है कि कोरोना को अब मजाक न समझकर इसको सीरियसली ले लें। जो गलती दूसरें देशों के लोगों ने की है हम ना करें। ज्यादा से ज्यादा समय घर में रहें। उन्होंने कहा कि हमें भी सुरक्षा का ध्यान रखना होगा तभी इस वायरल को हराया जा सकता है। कार्तिक के फैन्स भी उनकी इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं और इस वीडियो को लगातार शेयर कर रहे हैं।