करीना कपूर खान, शर्मिला टैगोर सहित अपनी वाइफ सोहा अली खान के कर्जदार हैं कुनाल खेमू, फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल नोट

HomeCinema

करीना कपूर खान, शर्मिला टैगोर सहित अपनी वाइफ सोहा अली खान के कर्जदार हैं कुनाल खेमू, फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल नोट

बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल में एक जोड़ी कुनाल खेमू और सोहा अली खान का भी है। सोहा अली खान अभी जहां फिल्मों से दूर है तो वहीं कुनाल बॉलीवुड को एक के बाद

नवाजुदीन सिद्दीकी पर गंभीर आरोप लगाने के बाद अब तलाक नहीं चाहती हैं पत्नी आलिया सिद्दीकी, बताई ये वजह
सुशांत सिंह राजपूत साजिद नाडियाडवाला के साथ करने वाले थे एक अन्य फिल्म! Sushant Singh Rajput was remaining for another movie Sajid Nadiadwala
इस फिल्म की शूटिंग के दौरान स्वरा भास्कर में जगी धर्म के प्रति आस्था

बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल में एक जोड़ी कुनाल खेमू और सोहा अली खान का भी है। सोहा अली खान अभी जहां फिल्मों से दूर है तो वहीं कुनाल बॉलीवुड को एक के बाद एक फिल्में देते जा रहे हैं। फिल्मी दुनिया के साथ ही साथ कुनाल सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपने परिवार और प्रोफेशन से जुड़ी हर अपडेट शेयर करते रहते हैं। इसी बीच आज महिला दिवस के अवसर पर कुनाल ने अपने फैमली फीमेल्स की एक खास एलबम शेयर किया है। कुनाल द्वारा शेयर की गई इस एलबम में करीना कपूर खान, सोहा अली खान, शर्मिला टैगौर के अलावा और भी महिलाएं नजर आ रही हैं। इस एलबम को शेयर करते हुए कुणाल सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी है। इस एलबम को शेयर करते हुए कुनाल ने अपने फैमली की महिलाओं के लिए एक प्यारा नोट लिखा है। इस नोट में उन्होंने माना है वह इन लोगों के कर्जदार हैं।

कुनाल एलबम कैप्शन में लिखते हैं कि हम हमेशा आपके कर्जदार रहेंगे, जिसने हमें जन्म दिया, हमें खिलाया और हमें बनाया। आप हमारी जिंदगी और दुनिया में कई किरदार निभाती हैं। हम आपके बिना अधूरे हैं। हर चीज के लिए शुक्रिया। हैप्पी वुमन डे।