कपिल शर्मा ने जिंदगी की जंग लड़ रहे फैन से किया एक वादा, कहा- ‘मुझे ठीक होने दो, जल्द मिलेंगे’

HomeTelevision

कपिल शर्मा ने जिंदगी की जंग लड़ रहे फैन से किया एक वादा, कहा- ‘मुझे ठीक होने दो, जल्द मिलेंगे’

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) हाल ही में चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से इन दिनों वह घर पर ही आराम कर रहे हैं. टीवी जगत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapi

दिव्यांका त्रिपाठी ने Bade Acche Lagte Hain 2 में काम करने से किया मना, सामने आई बड़ी वजह
Amit Kumar के बाद कुमार सानू ने ‘इंडियन आइडल’ को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- ‘गॉसिप से मिलेगी टीआरपी, समझा करो यार.
सई को मनाने के लिए दिलफेंक आशिक बनेगा विराट, पाखी को लगेगी मिर्ची

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) हाल ही में चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से इन दिनों वह घर पर ही आराम कर रहे हैं.

टीवी जगत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) हाल ही में चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से इन दिनों वह घर पर आराम कर रहे हैं. इसके बावजूद वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने फैंस को हमेशा इस प्लेटफॉर्म के जरिए अपना अपडेट देते रहते हैं. वहीं, बुधवार को कपिल ने एक ऐसा ट्वीट किया कि वह देखते ही देखते सुर्खियों में छा गए. दरअसल, कपिल का एक बहुत बड़ा फैन हॉस्पिटल में एडमिट है और वह जिंदगी की जंग लड़ रहा है. उसे किडनी की बीमारी है.

बीमार फैन कपिल से मिलने का अनुरोध कर रहा है. कपिल के फैन की मां की बातों को एक ट्वीट के जरिए कपिल तक पहुंचाया गया. उस ट्वीट में लिखा गया, ‘मेरा बड़ा बेटा क्रोनिक किडनी की बीमारी से पीड़ित है. वह केवल 19 साल का है और मर रहा है. वह जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है और अपने पसंदीदा कॉमेडियन से मिलना चाहता है.’ कपिल के पास जैसे ही इस ट्वीट की जानकारी मिली कपिल ने तुरंत ही उस ट्वीट पर रिप्लाई किया. कपिल ने रिप्लाई भी ऐसा कि वह सभी के दिलों में छा गए और उनका ट्वीट वायरल हो गया.