‘कपड़े उतारकर दिखाओ.कास्टिंग काउच पर ऐक्ट्रेस ईशा अग्रवाल ने किया सनसनीखेज खुलासा

HomeCinema

‘कपड़े उतारकर दिखाओ.कास्टिंग काउच पर ऐक्ट्रेस ईशा अग्रवाल ने किया सनसनीखेज खुलासा

सिनेमा की दुनिया में अक्सर सितारे खुलासा करते हैं कि उन्हें पर्दे पर आने से पहले कास्टिंग काउच (Casting Couch) का शिकार होना पड़ा है। अब साउथ फिल्मों

बॉलीवुड ने खूबसूरत तस्वीरों के साथ मनाया फादर्स डे | Bollywood stars have a good time fathers day 2020 with stunning footage
Ayushmann Khurrana और ताहिरा के रिश्ते को 20 साल हुए पूरे, एक्टर ने लिखी दिल छू लेने वाली बात
शाहिद कपूर की वजह से उनके जिम को BMC ने किया सील

सिनेमा की दुनिया में अक्सर सितारे खुलासा करते हैं कि उन्हें पर्दे पर आने से पहले कास्टिंग काउच (Casting Couch) का शिकार होना पड़ा है। अब साउथ फिल्मों की ऐक्ट्रेस ईशा अग्रवाल (Esha Agarwal) ने कास्टिंग काउच को लेकर अपना अनुभव बताया है। बताते चलें कि ईशा अग्रवाल जैकी श्रॉफ और संजय कपूर के साथ फिल्म ‘कहीं हैं मेरा प्यार’ में नजर आई थीं।

मिस ब्यूटी टॉप ऑफ द वर्ल्ड 2019 का खिताब जीत चुकीं ईशा अग्रवाल ने कास्टिंग काउच का खुलासा किया। ईशा अग्रवाल ने बताया, ‘मनोरंजन जगत में मेरा सफर आसान नहीं रहा। मुझे इसमें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लातूर जैसे छोटे कस्बे से आना और मुंबई की गलियों में नाम बनाना किसी चुनौती से कम नहीं है। जब आप एक छोटे शहर से आते हैं तो सबसे पहले आपके शोबिज में जाने के विचार को स्वीकार नहीं करते हैं, इसलिए अपने आप में यह एक बड़ी चुनौती है। लेकिन किसी तरह मैंने खुद को साबित करके अपने माता-पिता को मना लिया और पढ़ाई पूरी करने के तुरंत बाद मुंबई पहुंच गई और ऑडिशन देने लगी।’

ईशा अग्रवाल ने आगे बताया, ‘कास्टिंग काउच आज भी सच है। जब मैं मुंबई में नई आई थी तो एक कास्टिंग पर्सन ने मुझे अपने ऑफिस में बुलाया था। जब मैं अपनी बहन के साथ उसके ऑफिस में पहुंची तो उसने कहा कि उसने कई बड़े कलाकारों को कास्ट किया है और मुझे भी वो अच्छा प्रॉजेक्ट देगा। अचानक से उसने मुझसे कहा कि मैं अपने कपड़े उतार दूं क्योंकि उसे मेरा शरीर देखना है। इसका कारण उसने बताया कि वो मेरे शरीर को देखकर बताएगा कि वो रोल के लिए फिट है या नहीं। मैंने उसके ऑफर को तुरंत मना कर दिया और अपनी बहन के साथ बाहर निकल गई। उसने मुझे कई दिन मैसेज भेजे लेकिन फिर मैंने उसे ब्लॉक कर दिया।’