कंगना रनौत की बढ़ीं मुश्किलें, पासपोर्ट रिन्यू करने से इनकार, बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचीं एक्ट्रेस

HomeNews

कंगना रनौत की बढ़ीं मुश्किलें, पासपोर्ट रिन्यू करने से इनकार, बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने पासपोर्ट रिन्यूवल की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है. उन्होंने कोर्ट में आवेदन करते हुए कहा है कि बां

सुशांत सिंह राजपूत का सपोर्ट करने पर सलमान खान ट्रोल, अरबाज आए सामने Salman Khan badly troll on assist sushant singh Rajput brother Arbaaz Khan tweet
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में स्टाफ और मैनेजर का बड़ा बयान Sushant Singh Rajput suicide family employees and Supervisor surprising assertion
सुशांत सिंह राजपूत के पास three कंपनियां लेते थे इतनी फीस, आर्थिक हालात का खुलासा Sushant Singh Rajput three corporations one with rhea chakraborty his charges and all monetary particulars

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने पासपोर्ट रिन्यूवल की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है. उन्होंने कोर्ट में आवेदन करते हुए कहा है कि बांद्रा पुलिस द्वारा उनके खिलाफ घृणित ट्वीट और देशद्रोह के लिए दर्ज की गई एफआईआर के चलते पासपोर्ट अथॉरिटी इस पर आपत्ति उठा रही है. इस मामले में उनकी बहन रंगोली चंदेल भी आरोपी हैं.

कंगना ने अपने आवेदन में लिखा है कि चूंकि वो एक अभिनेत्री हैं, इसलिए उन्हें प्रोफेशनल मीटिंग के लिए देश भर के अलावा इंटरनेशनल ट्रेवल करना होता है. कंगना ने जानकारी दी है कि उन्हें एक फिल्म की शूटिंग करनी है जिसमें उनका लीड रोल है. जिसके लिए उन्हें 15 जून से अगस्त 2021 तक बुडापेस्ट की यात्रा करनी है.

कंगना ने अपने आवेदन में जानकारी दी है कि उनका पासपोर्ट सितंबर 2021 में समाप्त हो जाएगा. जिसकी वजह से उन्हें अपना पासपोर्ट रिन्यू करवाना है. लेकिन उनके खिलाफ दर्ज देशद्रोह के मामले के चलते उनकी मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. हालांकि अभी तक हाईकोर्ट की तरफ से इस पर कोई भी जवाब नहीं आया है कि कंगना का पासपोर्ट रिन्यू किया जाना चाहिए या नहीं.

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाक टिप्पणियों की वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में बंगाल चुनाव के बाद भड़के दंगों पर कई ट्वीट किए. इसके अलावा उन्होंने ममता बनर्जी पर भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. जिसके बाद ट्विटर ने उनके खिलाफ एक्शन लिया और उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया.