कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ पर कांग्रेस का विरोध, हल्ला बोल की तैयारी

HomeNews

कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ पर कांग्रेस का विरोध, हल्ला बोल की तैयारी

आयरन लेडी के नाम से मशहूर, भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी पर बनने वाली फिल्म और इंदिरा गांधी का किरदार निभाने वाली एक

सागरिका शोना का जोया राठौर पर निशाना, कहा-100 से ज्यादा अश्लील फिल्में कर अब खेल रहीं हैं विक्टिम कार्ड
सुशांत केस के बीच, सुनील ग्रोवर ने सलमान खान को किया सपोर्ट | Sunil Grover helps Salman Khan with a easy message on twitter
अजय देवगन ने पापा के साथ शेयर की पहली फिल्म की तस्वीर | Ajay devgn shares a nonetheless from pool aur kaante with dad Veeru Devgan

आयरन लेडी के नाम से मशहूर, भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी पर बनने वाली फिल्म और इंदिरा गांधी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत को लेकर प्रयागराज में कांग्रेसियों ने हल्ला बोल दिया है. फिल्म को लेकर कंगना के अगले महीने प्रयागराज में इंदिरा गांधी के पैतृक आवास आनंद भवन आने की उम्मीद भी है. लेकिन फिल्म को लेकर नाराज कांग्रेसियों ने कंगना का विरोध करने की ठान ली है. वही बीजेपी ने इस फिल्म के बनने पर कांग्रेसियों की दुकान बंद होने का खतरा बताया है.

असल में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 46 साल पहले देश में लगाई गई इमरजेंसी पर फिल्म बनाने जा रही हैं. इमरजेंसी नाम की इस फिल्म में वह न सिर्फ इंदिरा गांधी का किरदार निभाएंगी, बल्कि उसका डायरेक्शन भी खुद ही करेंगी. इंदिरा गांधी के किरदार को करीब से जानने और फिल्म को बेहतरीन बनाने की नीयत से कंगना अगले महीने उनकी जन्मस्थली और कर्मभूमि संगम नगरी प्रयागराज आने वाली हैं.

हालांकि कंगना रनौत के प्रयागराज आने से पहले ही सियासी संग्राम छिड़ गया है. उनके दौरे को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं. साथ ही इमरजेंसी फिल्म के बहाने इंदिरा गांधी की छवि खराब करने और 2022 में बीजेपी को चुनावी फायदा पहुंचाने का भी आरोप लगा रही है.

वहीं दूसरी तरफ बीजेपी यह सवाल खड़े कर रही है कि इंदिरा के नाम पर इतराने वाली कांग्रेस उन्हीं के द्वारा लगाई गई इमरजेंसी का जिक्र छिड़ते ही तिलमिला क्यों रही है. कांग्रेस ने कंगना को प्रयागराज में घुसने नहीं देने का ऐलान किया है तो वहीं बीजेपी ताल ठोंककर यह दावा कर रही है कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित देश की बेटी कंगना को योगी सरकार के कानून के राज में कोई भी प्रयागराज आने से जबरन रोक नहीं सकता है.

करीब महीनेभर पहले जब कंगना रनौत ने फिल्म का नाम इमरजेंसी बताकर इसका डायरेक्शन भी खुद ही करने का दावा किया, तो फिल्म नगरी से लेकर सियासी गलियारों में कानाफूंसी शुरू हो गई थी. बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए यह बात भी साफ हो गई कि इमरजेंसी फिल्म इंदिरा गांधी के पूरे जीवन पर नहीं, बल्कि सिर्फ प्रधानमंत्री रहते हुए 25 जून 1975 को उनके द्वारा देश में लगाए गए आपातकाल पर ही आधारित होगी, फिर तो चर्चाओं का बाजार गर्म होने लगा. कांग्रेस को सिर्फ इमरजेंसी पर फिल्म बनाए जाने को लेकर ही एतराज है.