इस हीरो के साथ जुड़ चुका है Sonakshi Sinha का नाम, जानिए डेट करने के सवाल पर क्या दिया था जवाब?

HomeCinema

इस हीरो के साथ जुड़ चुका है Sonakshi Sinha का नाम, जानिए डेट करने के सवाल पर क्या दिया था जवाब?

बॉलीवुड में ‘दबंग गर्ल’ के नाम से फेमस सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi Sinha) का नाम एक समय अपने को स्टार रहे रणवीर सिंह के साथ जुड़ चुका है. ख़बरों की मानें त

सिर्फ 2 शर्ट में ही नसीरुद्दीन शाह ने पूरी कर दी थी इस फिल्म की शूटिंग, जानिए वजह
क्या सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड थी एक साजिश? फैंस ने की CBI जांच की मांग followers demand CBI Enquiry For Sushant twitter pattern Sushant Singh Rajput suicide case
15 साल की उम्र में Ayesha Takia बन गई थीं Brand Ambassador, लैदर जैकेट से करती हैं तौबा

बॉलीवुड में ‘दबंग गर्ल’ के नाम से फेमस सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi Sinha) का नाम एक समय अपने को स्टार रहे रणवीर सिंह के साथ जुड़ चुका है. ख़बरों की मानें तो सोनाक्षी और रणवीर जब फिल्म ‘लुटेरा’ की शूटिंग कर रहे थे तभी दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं थीं. फिल्म लुटेरा साल 2013 में रिलीज हुई थी. फिल्म के साथ ही रणवीर और सोनाक्षी के कथित अफेयर के किस्से भी इंडस्ट्री में सुनाई देने लगे थे.

अक्सर दोनों को साथ-साथ देखा जाता था. हालांकि, कहते हैं कि दोनों का अफेयर तो लंबा नहीं चला लेकिन दोस्ती आज तक बदस्तूर जारी है. आपको बता दें कि एक बार एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी से यह सवाल पूछा गया था कि वह रणवीर सिंह और रणबीर कपूर में से किसे डेट करना चाहेंगी ?

इस सवाल के जवाब में सोनाक्षी ने कहा था कि, ‘रणवीर मेरे अच्छे दोस्त हैं इसलिए उन्हें डेट करने का तो सवाल ही नहीं उठता और रही बात रणबीर कपूर की तो उन्हें मैं फिलहाल ज्यादा जानती नहीं हूं’. आपको बता दें कि रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘लुटेरा’ बॉक्स ऑफिस पर औसत चली थी. वहीं, सोनाक्षी की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह अजय देवगन के साथ बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भुज : द प्राइड ऑफ़ इंडिया’ में नज़र आएंगी.