अरसे बाद कैमरे के सामने जमकर थिरके मिथुन चक्रवर्ती,

HomeCinema

अरसे बाद कैमरे के सामने जमकर थिरके मिथुन चक्रवर्ती,

अपने छोटे बेटे नमाशी चक्रवर्ती की पहली फिल्म ‘बैड ब्वॉय’ की रिलीज से पहले अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी सक्रिय हो गए हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद से मि

सोशल डिस्टेंसिंग पर आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान Alia bhatt’s Mom Soni razdan speaks on Social distancing
जब Salman Khan को पता चली थी Aishwarya Rai और Abhishek Bachchan की शादी की बात, कुछ ऐसा था रिएक्शन
मध्य प्रदेश के जंगलों में शुरू हुई शेरनी की शूटिंग, विद्या बालन ने शेयर की तस्वीर

अपने छोटे बेटे नमाशी चक्रवर्ती की पहली फिल्म ‘बैड ब्वॉय’ की रिलीज से पहले अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी सक्रिय हो गए हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद से मिथुन चक्रवर्ती लगातार सियासी सुर्खियों मे रहे हैं लेकिन हिंदी सिनेमा में उनके प्रशंसकों को अब जल्द ही वह बड़े परदे पर अरसे बाद दिखाई देने वाले हैं। निर्देशक राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बैड बॉय’ में मिथुन चक्रवर्ती एक जबर्दस्त गाने “जनाब-ए-आली” में अपने बेटे नमाशी के साथ डांस करते दिखाई देंगे। इस गाने की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है।

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म “बैड बॉय” की रिलीज के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। जाहिर है इस दौरान इन तस्वीरों से मिथुन चक्रवर्ती के प्रशंसकों का उत्साह और बढ़ने वाला है। इस गाने के लिए नमाशी चक्रवर्ती और अमरीन कुरैशी ने हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी में एक खूबसूरत ट्रैक “जनाब-ए-आली” की शूटिंग पूरी की। इस गाने को  पीयूष भगत और शाजिया सामजी ने कोरियोग्राफ किया है।

ग्रैंड मास्टर मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्म “बैड बॉय” के मुख्य कलाकारों के साथ मिलकर इस गाने की शूटिंग के दौरान खूब धमाल मचाया। वह इस गाने में एक कैमियो कर रहे हैं। मिथुन चक्रवर्ती का हिंदी सिनेमा में एक बड़ा प्रशंसक वर्ग रहा है। उनकी फिल्में अब भी ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में शुमार रहती है। जिस गाने पर मिथुन चक्रवर्ती बरसों बार कैमरे के सामने थिरके हैं, उसका संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है।

फिल्म “बैड बॉय” के निर्देशक राजकुमार संतोषी कहते हैं, “कोविड ने फिल्म “बैड बॉय” के रिलीज के शेड्यूल में थोड़ी गड़बड़ी की है, हालांकि हम जल्द से जल्द फिल्म को रिलीज करने की उम्मीद करते हैं। मिथुन दा एक लेजेंड हैं। फिल्म “बैड बॉय” के गाने में मिथुन दा के होने से ना केवल अतिरिक्त तड़का आएगा बल्कि लोगो मैं फिल्म “बैड बॉय” को लेकर और भी जोश बढ़ जाएगा।

वहीं, फिल्म के मुख्य अभिनेता नमाशी चक्रवर्ती कहते हैं, “मिथुन चक्रवर्ती सिर्फ मेरे पिता ही नहीं बल्कि अदाकारी में मेरे आदर्श भी रहे हैं। उनके साथ कैमरा फेस करके आज मैं धन्य हो गया। 360 फिल्मों और 3 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के अनुभव के साथ अब तक के सबसे महान अभिनेता ने मुझे और मेरी पहली फिल्म को आशीर्वाद दिया। उनके  साथ एक ही फ्रेम में रहने के लिए मैं बहुत ही ज्यादा खुशकिस्मत महसूस कर रहा हूं।

फिल्म “बैड बॉय” की लीड एक्ट्रेस अमरीन कुरैशी कहती हैं, “मैं अपनी पहली ही फिल्म में इंडस्ट्री के दिग्गजों के साथ काम करके बहुत खुश हूं। मिथुन अंकल सिनेमा में डांस के प्रतीक हैं और वह मेरे सबसे पसंदीदा रहे हैं। उनके साथ शूटिंग करना एक ऐसा पल है जिसे मैं पूरा जीवन संजोकर रखने वाली हूं।” अमरीन के पिता और फिल्म “बैड बॉय” के निर्माता साजिद कुरैशी कहते हैं, “हर दिन हम फिल्म की रिलीज के करीब पहुंच रहे हैं। यह गाना हमारे लिए बहुत खास है। इस गाने में मिथुन दा का होना एक उत्सव है।