‘अनुपमां’ के सेट पर बहू को सरप्राइज देने पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती, क्या आप जानते हैं कौन हैं वो?

HomeTelevision

‘अनुपमां’ के सेट पर बहू को सरप्राइज देने पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती, क्या आप जानते हैं कौन हैं वो?

स्टारा प्लस पर आने वाला टीवी का फेसम शो 'अनुपमां' इन दिनों दर्शकों का पसंदीदा सीरियल बना हुआ है। वहीं टीआरपी के रेस में भी ये शो नंबर वन बना हुआ है। द

Taarak Mehata… में लगेगा ग्लैमर का तड़का, नई एंट्री देख भूल जाएंगे Disha Vakani
Pawandeep Rajan-Arunita Kanjilal के छक्के छुड़ाने के लिए Sawai Bhatt ने कसी कमर, Himesh Reshammiya के साथ जल्द रिलीज करेंगे पहला गाना
The Kapil Sharma Show:आ गई रिलीज डेट, अक्षय-अजय होंगे पहले एपिसोड के गेस्ट

स्टारा प्लस पर आने वाला टीवी का फेसम शो ‘अनुपमां’ इन दिनों दर्शकों का पसंदीदा सीरियल बना हुआ है। वहीं टीआरपी के रेस में भी ये शो नंबर वन बना हुआ है। दर्शकों को इसी काहानी खूब पसंद आ रही है। हर दिन इस शो में एक नया ट्विस्ट देखने के लिए दर्शकों के बीच क्रेज बना रहाता है। शो की तस्वीरें और वीडियोज लगातार सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसी बीच अब ‘अनुपमां’ के सेट कुछ नई तस्वीरें चर्चा में बनीं हुई है।

दरअसल, हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती ने ‘अनुपमां’ के सेट पर पहुंच कर सभी को सरप्राइज दिया। खासतौर पर वह अपनी बहू मदालसा शर्मा से मिलने पहुंचे थे। वहीं सेट पर उनको देख कर हर कोई हैरान रह गया। एक्टर को देख रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे सहित सभी स्टासकास्ट की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान की तस्वीरें अनुपमा के प्रोडक्शन हाउस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई हैं। तस्वीरें में आप देख सकते हैं कि एक ही फ्रेम में पूरी कास्ट नजर आ रही है। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘#anupamaa सेट पर अचानक आने के लिए मिथुन चक्रवर्ती आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!’

आपको बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती से पहले ‘अनुपमां’ के सेट पर मदालसा शर्मा की मां यानी एक्ट्रेस शीला डेविड और उनके पति मिमोह चक्रवर्ती पहुंचे थे। जहां सभी ने खूब मस्ती की थी। मदालसा के पति मिमोह ने उन्हें अचानक ही सेट पर पहुंच कर सरप्राइज दिया था। वहीं अब जब मिथुन शो के सेट पर पहुंचे हैं तो शो को और चार चांद लग गए हैं। इस दौरान की तस्सीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं फैंस इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।