अजूबा को पूरे हुए 30 साल तो बिग बी को याद आए ऋषि कपूर, तस्वीर साझा कर लिखी ये बात

HomeCinema

अजूबा को पूरे हुए 30 साल तो बिग बी को याद आए ऋषि कपूर, तस्वीर साझा कर लिखी ये बात

अमिताभ बच्चन ने अपने बॉलीवुड के सफर में कई फिल्मों में काम किया था।उनमें से ही एक फिल्म थी 'अजूबा' जिसे 12 अप्रैल को 30 साल पूरे हो गए। 12 अप्रैल 1991

राणा दग्गुबाती मिहिका बजाज की शादी की रस्में शुरू, देखिए तस्वीरें | Rana daggubati and miheeka bajaj pre wedding ceremony festivities kickstart, see pics
सफेद दाढ़ी के साथ स्टाइलिश लुक में नजर आए अजय देवगन, आलिम हकीम ने संभाली कमान
अजय देवगन ने पापा के साथ शेयर की पहली फिल्म की तस्वीर | Ajay devgn shares a nonetheless from pool aur kaante with dad Veeru Devgan

अमिताभ बच्चन ने अपने बॉलीवुड के सफर में कई फिल्मों में काम किया था।उनमें से ही एक फिल्म थी ‘अजूबा’ जिसे 12 अप्रैल को 30 साल पूरे हो गए। 12 अप्रैल 1991 में रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ ऋषि कपूर भी नजर आए थे। फिल्म के 30 साल पूरे होने पर बिग बी ने ट्विटर पर इसकी तस्वीर साझा की साथ ही अपने सह कलाकार ऋषि कपूर को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट भी लिखा।

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। 12 अप्रैल को अपनी फिल्म अजूबा के 30 साल पूरे होने की खुशी में उन्होंने एक पोस्ट साझा किया। बिग बी ने लिखा, ‘अजूबा के 30 साल, सालें गुजरती रहीं, सुख की, कुछ दुख की, साथ चले गए, यादें भर रह गईं’।

अजूबा फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर के अलावा अमरीश पुरी, डिंपल कपाड़िया, दारा सिंह, सईद जाफरी और दिलीप ताहिल जैसे कलाकारों ने अभिनय किया था। सुपरहीरो पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन शशि कपूर और गेनाडी वासिलीव ने किया था।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले अमिताभ और धर्मेंद्र की फिल्म ‘चुपके चुपके’ को भी 46 साल पूरे हुए। इसकी खुशी जताते हुए अमिताभ ने एक बीटीएस तस्वीर साझा की थी जिसमें वो अपनी पत्नी और फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन के साथ नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को साझा करने के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘चुपके चुपके ऋषिकेश मुखर्जी के साथ हमारी फिल्म को 46 साल पूरे हो गए’।