जब हेमा मालिनी के साथ हुआ था भयावह हादसा, सनी देओल के बर्ताव को देख चौंक गईं थीं एक्ट्रेस

HomeCinema

जब हेमा मालिनी के साथ हुआ था भयावह हादसा, सनी देओल के बर्ताव को देख चौंक गईं थीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अपने अभिनय के जरिए फैंस के दिलों में अलग जगह बनाई है। वहीं बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' की निजी जिंदगी के बारे में भी जानने

आयु्ष्मान खुराना का बड़ा खुलासा, करण जौहर की कंपनी ने किया था रिजेक्ट | Viral: Ayushmann Khurrana uncovered Karan Johar’s Dharma Manufacturing rejected him as an outsider
मुंबई पुलिस ने यशराज फिल्म्स से मांगी सुशांत सिंह राजपूत के कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी | Sushant Singh Rajput Suicide case: Mumbai Police directs Yash Raj Movies to submit copy of contract signed with actor
विवेक अग्निहोत्री का खुलासा, बालाजी टेलीफिल्म्स की वजह से ‘हेट स्टोरी’ से बॉलीवुड डेब्यू नहीं कर पाए सुशांत सिंह राजपूत

बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अपने अभिनय के जरिए फैंस के दिलों में अलग जगह बनाई है। वहीं बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ की निजी जिंदगी के बारे में भी जानने के लिए फैंस काफी उत्सुक रहते हैं। अभिनेता धर्मेंद्र और हेमी की लव स्टोरी की तो चर्चाएं अक्सर ही होती हैं। वहीं एक थ्रोबैक वीडियो में हेमा ने धर्मेंद्र के बेटों सनी देओल और बॉबी देओल से रिश्तों पर भी बात की थी। उन्होंने एक ईवेंट में बताया था कि परिवार में सभी के आपसी संबंध कैसे हैं?

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी 1980 में हुई थी। उस वक्त धर्मेंद्र पहले ही शादीशुदा थे, उनके चार बच्चे भी थे- सनी देओल, बॉबी देओल, बेटियां- विजेता और अजीता देओल। कुछ सालों पहले अपनी बायोग्राफी की लॉन्चिंग के दौरान हेमा ने सनी और बॉबी देओल से रिश्तों के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था- ‘हर कोई सोचता है कि हमारे बीच कैसा रिश्ता है। ये बेहद खूबसूरत है और मैत्रीपूर्ण। जब जरूरत होती है तो वो (सनी देओल) हमेशा साथ होते हैं, धरम जी भी। खास तौर पर जब मेरे साथ एक हादसा हुआ था’।

हेमा ने बताया कि ‘वो पहले इंसान थे जो मुझे देखने घर पर आए थे और उन्होंने इसका भी ख्याल रखा कि स्टिचिज के लिए डॉक्टर्स भी मौजूद हों। मेरे चेहरे पर कई आए थे, मैं असल में चौंक गई थी, उनको इतना इंटरेस्ट दिखाते हुए देखकर। ये दर्शाता है कि हमारे बीच कैसे रिश्ते हैं’।

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। हेमा ने अपनी बायोग्राफी में बयान किया है कि उनके पिता किस तरह धर्मेंद्र से रिश्ते के खिलाफ थे। हेमा ने बताया था कि उनकी शादी अभिनेता जीतेंद्र से होने वाली थी।