सुशांत सिंह राजपूत केस : सिद्धार्थ पिठानी के बाद अब एक्टर के नौकरों से करेगी NCB पूछताछ

HomeNews

सुशांत सिंह राजपूत केस : सिद्धार्थ पिठानी के बाद अब एक्टर के नौकरों से करेगी NCB पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) केस की जांच में फिर हलचल शुरू हो गई है. हाल ही में एक्टर के दोस्त और फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को ड्रग्स केस

Soni Razdan on folks flouting norms throughout Unlock 1.0: Social distancing isn’t within the DNA of our nation – bollywood
Pati Patni Aur Woh ने 4 दिन में की इतनी कमाई
हैदराबाद कांड और गुस्सा जाहिर किया सिनेमा जगत के मशहूर लोगों ने

सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) केस की जांच में फिर हलचल शुरू हो गई है. हाल ही में एक्टर के दोस्त और फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया है और अब खबर आ रही है कि एक्टर के नौकरों को एनसीबी ने समन किया है. एनसीबी ने एक्टर के पूर्व नौकर नीरज और केशव को पूछताछ के लिए बुलाया है.

अब देखते हैं कि नीरज और केशव से पूछताछ के बाद क्या इस केस में और बड़े खुलासे होंगे या फिर सिद्धार्थ की तरह उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाए. वैसे खबर है कि दोनों पहले मुंबई छोड़कर चले गए थे, लेकिन फिर वापस आने के बाद दोनों अलग-अलग सेलेब्स के घर काम कर रहे हैं.

शुक्रवार को हैदराबाद से सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया था और फिर उन्हें 5 दिन के लिए एनसीबी कस्टडी में भेजा गया है. पिछले साल जून में जांच के दौरान भी उन्हें गिरफ्तार किया गया था. लेकिन फिर उन्हें बेल मिल गई थी. अब सिद्धार्थ के गिरफ्तार होने के बाद हो सकता है कि एनसीबी को कोई बड़ी जानकारी मिल जाए.

ड्रग्स केस की जांच के दौरान कई बॉलीवुड सेलेब्स के नाम सामने आए थे. इतना ही नहीं दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रुकल प्रीत सिंह से भी एनसीबी ने पूछताछ की थी. हालांकि सभी एक्ट्रेसेस के खिलाफ कुछ ना मिलने पर एजेंसी ने उन्हें क्लिन चिट दे दी थी.

वहीं रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक को तो ड्रग्स केस में गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि महीने बाद एक्ट्रेस को बेल मिल गई थी.

सिद्धार्थ के गिरफ्तार होने के बाद सुशांत के दोस्त गणेश का कहना है कि उनके गिरफ्तारी होने की वजह से ये केस सिर्फ ड्रग्स एंगल तक फंस जाएगा. सीबीआई को भी सिद्धार्थ के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए क्योंकि वह तो एक्टर के फ्लैटमेट भी थे.

गणेश ने कहा कि सीबीआई को भी जल्द से जल्द उनको लेकर जांच करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर 14 जून तक सीबीआई ने कोई जवाब नहीं दिया गया तो वह दिल्ली स्थित सीबीआई दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करेंगे.