सलमान ख़ान की इस हीरोइन ने किया शो में जाने से इनकार, ‘ऑफर करेंगे तो भी नहीं जाऊंगी’

HomeTelevision

सलमान ख़ान की इस हीरोइन ने किया शो में जाने से इनकार, ‘ऑफर करेंगे तो भी नहीं जाऊंगी’

बिग बॉस 14’ को खत्म हुए अभी कुछ महीने ही बीते हैं कि इसके अगले सीज़न यानी बिग बॉस 15 की चर्चाएं अभी से शुरू हो गई हैं। ‘बिग बॉस’ एक ऐसा टीवी रिएलिटी श

नहीं रुकेगी Saath Nibhaana Saathiya 2 की शूटिंग, मेकर्स ने
राखी ने शाह परिवार को बेइज्जत करने के लिए चली चाल, काव्या और वनराज के रिश्तों में आई दरार
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Gangaur Special Episode: नायरा की तरह सज-संवर के आएगी सीरत, कार्तिक को नहीं होगा यकीन

बिग बॉस 14’ को खत्म हुए अभी कुछ महीने ही बीते हैं कि इसके अगले सीज़न यानी बिग बॉस 15 की चर्चाएं अभी से शुरू हो गई हैं। ‘बिग बॉस’ एक ऐसा टीवी रिएलिटी शो है जो जितना ज्यादा विवादों में रहता है उतना ही ज्यादा लोग इसके आने का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस शो का हिस्सा बनने के लिए तरसते हैं। हालांकि दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी सेलेब्स हैं जो बिग बॉस में का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं सलमान ख़ान की को-स्टार भूमिका चावला।

बिग बॉस 15 के लिए भूमिका चावला के नाम की बड़े दिनों से चर्चा चल रही है कि वो इस सीज़न में नज़र आ सकती हैं। हालांकि अभी तक इस खबर की कहीं कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। लेकिन भूमिका ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन देकर इन्हें ज़रूर झूठा साबित कर दिया है। बिग बॉस 15 में भाग लेने की खबरों के बीच एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने ये साफ लिखा है कि वो इसका हिस्सा नहीं बनेंगी। एक्ट्रेस ने कहा कि न तो उन्हें शो ऑफर हुआ है और अगर होगा भी तो भी वो बिग बॉस में भाग नहीं लेंगी।

एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट मे लिखा, ‘झूठी खबर…नहीं मुझे बिग बॉस ऑफर नहीं किया गया है और अगर किया जाएगा तो भी मैं नहीं करूंगी। मुझे सीज़न 1,2,3 और उसके बाद एक दो सीज़न ऑफर हुए थे, लेकिन मैंने उन्हें करने से मना कर दिया। मुझे इस बार कोई ऑफर नहीं आया है और आएगा भी तो भी नहीं करूंगी। मैं एक पब्लिक पर्सनैलिटी हूं लेकिन 24/7 कैमरे के सामने नहीं रह सकती’।