समर-नंदिनी और वनराज-काव्या की सगाई की Rupali Ganguly से नजरें हटाना होगा मुश्किल

HomeTelevision

समर-नंदिनी और वनराज-काव्या की सगाई की Rupali Ganguly से नजरें हटाना होगा मुश्किल

स्टार प्लस के हिट सीरियल ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में शाह परिवार जश्न मनाता हुआ नजर आएगा। जल्द ही नंदिनी और समर की सगाई होने वाली है और इस जश्न में

एयरपोर्ट पर विवेक दहिया से लिपटकर रोईं दिव्यांका त्रिपाठी, अब काटने को दौड़ रहा खाली घ
Anupamaa Spoilers 30 March 2021 : अनुपमा और वनराज का रोमांस देखकर गुस्से से आग बबूला होगी काव्या
इमली को मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा ‘धोखा’, मालिनी उतारेगी चेहरे से नकाब

स्टार प्लस के हिट सीरियल ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में शाह परिवार जश्न मनाता हुआ नजर आएगा। जल्द ही नंदिनी और समर की सगाई होने वाली है और इस जश्न में अनुपमा भी शामिल होगी। बहती गंगा में काव्या भी हाथ धोने की कोशिश करेगी और ऐसी चाल चलेगी कि वनराज को भी उसे सगाई की अंगूठी पहनानी पड़ेगी।

सीरियल ‘अनुपमा’ के सेट सामने आई तस्वीर में अनुपमा को काफी चहकती हुई नजर आ रही है। आखिर उसके बेटे की सगाई जो है।अपने बेटे की सगाई वाले दिन अनुपमा घर पर आकर एक बहू की तरह ही बा के साथ हाथ बटाएगी। अनुपमा को इस तरह से देखकर बाकी लोग काफी इमोशनल हो जाएंगे।

अपने बेटे की सगाई के लिए अनुपमा तो ऐसे सजने वाली है कि काव्या भी उसकी तारीफ किए बिना रह पाएगी। काव्या लगे हाथ अनुपमा को ताना भी मार देगी।सगाई पर जैसे ही अनुपमा नंदिनी को देखेगी तो बस उसे देखती ही रह जाएगी।

सगाई के लिए समर और नंदिनी मैंचिंग ड्रेस पहनेंगे। अपने खास दिन पर दोनों महफिल में चार चांद लगाते हुए नजर आएंगे।‘अनुपमा’ (Anupamaa) का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। सीरियल में एक साथ समर-नंदिनी और काव्या-वनराज एक-दूसरे को सगाई की अंगूठी पहनाएंगे।

अब तक ये सच्चाई सिर्फ समर को ही मालूम थी लेकिन अब इसके बारे में पूरा घर जान जाएगा। बा अनुपमा और नंदिनी की बातों को सुन लेंगी और उन्हें पता चल जाएगा कि वो कभी भी मां नहीं बन सकती है।नंदिनी की पूरी सच्चाई जानने के बाद बा सगाई वाले दिन खूब तमाशा करेगी। यहां तक की वो अनुपमा पर भी अपना गुस्सा निकालेगी।