सई की मनमानी देखकर तांडव मचाएगी पाखी, उठाएगी विराट के रिश्ते पर सवाल

HomeTelevision

सई की मनमानी देखकर तांडव मचाएगी पाखी, उठाएगी विराट के रिश्ते पर सवाल

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की सई, भवानी के आगे हार मानने को तैयार नहीं है। सई एक के बार एक भवानी के सभी राज उजाग

मौड़ी की डेडबॉडी देखकर बेहोश हो जाएगी सीरत
‘बालिका वधु’ फेम एक्ट्रेस अविका गौर ने घटाया 13 किलो वजन, बताया कैसे हुआ ये जबरदस्त ट्रांस्फॉर्मेशन
Khatron Ke Khiladi 10: टास्क के दौरान अदा खान के कान में घुसा कॉक्रोच, फिर क्या हुआ?

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की सई, भवानी के आगे हार मानने को तैयार नहीं है। सई एक के बार एक भवानी के सभी राज उजागर करने में लगी हुई है। अब तो विराट भी सई को पूरा सपोर्ट करने लगा है। ऐसे में विराट और सई धीरे धीरे करीब आ रहे हैं। नील भट्ट (Neil Bhatt), आयशा सिंह (Ayesha Singh) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) स्टारर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की अब तक की कहानी में आपने देखा, सई ने हरिणी को अपने घर लाने की पूरी तैयारी कर ली है।

सई, हरिणी के जन्मदिन की पूरी तैयारी करती है। वहीं दूसरी तरफ भवानी और पाखी, सई पर नजर बनाए रखती हैं। भवानी जानने की कोशिश करती है कि सई क्या करने वाली है। पार्टी के दौरान सई पूरे परिवार को हरिणी की तस्वीरें दिखाती हैं। हरिणी की फोटोज देखकर भवानी के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। वहीं पूरा परिवार हरिणी के बारे में जानने के लिए उत्सुक हो जाता है।

हरिणी की बर्थडे पार्टी में सई कुछ ऐसा करने वाली है जिसे देखकर भवानी के होश उड़ जाएंगे। सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’सई पूरे परिवार के सामने भवानी को धमकी देगी। सई भवानी से हरिणी का सच बोलने के लिए कहेगी। सई कहेगी कि भवानी को आज ये सच पूरे परिवार को बताना होगा। जिसके बाद पूरे परिवार को हरिणी की सच्चाई पता चलेगी।

पूरा परिवार देवयानी की बेटी को देखकर हैरान रह जाएगा। इस दौरान हरिणी, भवानी को नानी कहकर बुलाएगी। ये बात सुनकर भवानी पिंघल जाएगी। भवानी पूरे परिवार के साथ मिलकर हरिणी का जन्मदिन मनाएगी। वहीं दूसरी तरफ पाखी इस बात से परेशान हो जाएगी कि सई कहां चली गई है।

पाखी घर में अकेली रह जाएगी। ऐसे में पाखी विराट से सई को लेकर तीखे सवाल करेगी। पाखी विराट को जमकर खरी-खोटी सुनाएगी। पाखी की बातें सुनकर विराट चुप रह जाएगा। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि सई के इस खुलासे के बाद चौहान हाउस में क्या नया बखेड़ा खड़ा होने वाला है।