शो में हुई ‘जबरदस्ती की शादी’, खूब आई टीआरपी

HomeTelevision

शो में हुई ‘जबरदस्ती की शादी’, खूब आई टीआरपी

टीवी टेलीविजन के मेकर्स दर्शकों के सामने हमेशा नए-नए कॉन्सेप्ट लेकर आते हैं। बीते कुछ सालों में ऐसे कई टीवी सीरियल टेलीकास्ट हुए, जिसमें कलाकारों की ज

Anupamaa Spoilers 30 March 2021 : अनुपमा और वनराज का रोमांस देखकर गुस्से से आग बबूला होगी काव्या
मामा गोविंदा के साथ अनबन को लेकर कृष्णा अभिषेक ने फिर दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘उन्हें देख लूं तो मैं रो पडूंगा’
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: सई को जान से मारने की कोशिश करेगा विराट, पुलकित की दुल्हन बनेगी देवियानी

टीवी टेलीविजन के मेकर्स दर्शकों के सामने हमेशा नए-नए कॉन्सेप्ट लेकर आते हैं। बीते कुछ सालों में ऐसे कई टीवी सीरियल टेलीकास्ट हुए, जिसमें कलाकारों की जबरदस्ती शादी हुई। इन टीवी शोज को खूब टीआरपी मिली और इस समय भी टीवी पर कई ऐसे शोज टेलीकास्ट किए जा रहे हैं।

कलर्स टीवी के इस सीरियल में आनंदी (Avika Gor) और जग्या (Avinash Mukherjee) के बाल विवाह ने हर किसी का ध्यान खींचा था। जल्द ही मेकर्स इसका नया सीजन भी लेकर आ रहे हैं। इसी हफ्ते इस सीरियल का पहला प्रोमो भी सामने आया है।

जीटीवी के सीरियल में वीर और रानी की शादी भी मुश्किल हालात के बीच हुई थी। रानी को गुंडों से बचाने के लिए वीर रानी की मांग भर देता था और इस रिश्ते का बोझ दोनों अभी तक ढो रहे हैं।

रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) स्टारर सीरियल शक्ति आज भी आता है। इस सीरियल में उनके किरदार सौम्या की शादी भी जबरजस्ती ही हुई थी।

इस सीरियल में सनाया ईरानी (Sanaya Irani) और बरुन सोबती (Barun Sobti) ने मुख्य रोल अदा किया था। दोनों ने सीरियल में अर्नव और खुशी का रोल अदा किया था। अर्नव और खुशी की शादी भी जबरदस्ती हुई थी।

सृति झा (Sriti Jha) और शब्बीर आहलूवालिया स्टारर इस सीरियल में अभि और प्रज्ञा की राहें अभी तो अलग हो चुकी है लेकिन इनके रिश्ते की शुरुआत भी जबरदस्ती ही हुई थी।

सीरियल में सिद्धांत और रिद्धिमा की शादी को लेकर खूब ड्रामा हुआ था। जबरदस्ती की इस शादी ने भी दर्शकों के होश उड़ा दिए थे और इस मेडिकल ड्रामा की कहानी में जबरदस्त मोड़ आ गया था।

सीरियल में जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) ने ऐसी औरत का किरदार अदा किया था जो जबरदस्ती की शादी में फंस जाती है और इससे आजादी पाने के लिए वो लाखों जद्दोजहद करती है। जेनिफर ने इस शो में कुमुद का रोल अदा किया था।