वहीदा रहमान को मिलेगा ‘किशोर कुमार सम्मान”

HomeCinema

वहीदा रहमान को मिलेगा ‘किशोर कुमार सम्मान”

वहीदा रहमान को मिलेगा 'किशोर कुमार सम्मान" पुराने समय की मशहूर अभिनेत्री वहीदा रहमान को कौन नही जानता। नीलकमल,गाइड,पत्थर के सनम, जैसे कई बड़ी

Dil Bechara के कई सीन में सुशांत सिंह राजपूत की नहीं थी आवाज़, एक्टर की मौत के बाद इस RJ ने की डबिंग
These actors praising new launch of Amazon prime video title as Penguin
उससे अच्छा तो तुमार यू टापू है भैया : फिल्म “बाला” Bala Ayushman Khurana

वहीदा रहमान को मिलेगा ‘किशोर कुमार सम्मान”

पुराने समय की मशहूर अभिनेत्री वहीदा रहमान को कौन नही जानता।
नीलकमल,गाइड,पत्थर के सनम, जैसे कई बड़ी फिल्मो को अपने अभिनय से यादगार बना देने वाली भारतीय सिनेमा में लोगों के दिलों पर राज करने वाली वहीदा रहमान जी को मध्य प्रदेश सरकार ‘किशोर कुमार सम्मान 2018″ से सम्मानित करेगी। किशोर कुमार सम्मान में दो लाख रुपये की राशी,शॉल ,श्री फल और एक प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाती है।

वहीदा रहमान जी को यह सम्मान पिछले वर्ष किशोर कुमार जी की 32वीं पुण्यतिथि के अवसर पर खंडवा में प्रदान किया जाना था। लेकिन अस्वस्थ होने के कारण वहीदा जी इस कार्यक्रम में शामिल नही हो सकीं थी।

मध्यप्रदेश के संस्कृति मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने कहा की चार फ़रवरी को यह पुरस्कार वहीदा रहमान जी को मुम्बई में उनके बांद्रा निवास पर दिया जायेगा ।बता दें की सोमवार को हिन्दी सिनेमा जगत की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक वहीदा जी 82 वर्ष की हो जाएँगी।

वहीदा जी का जन्म 1938 में तमिलनाडु में हुआ था। बचपन से ही यह डॉक्टर बनना चाहती थी पर आर्थिक तंगी के कारण इन्हें फिल्मों में काम करना पड़ा।
हिंदी सिनेमा में इन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत गुरुदत्त साहब की फ़िल्म ‘सीआईडी‘ से की थी। साल 1965 में फ़िल्म गाइड के लिए वहीदा जी को पद्मश्री और पद्मभूषण पुरस्कार से भी नजावा जा चुका है।