लेडी सुपरस्टार Nayanthara का नया धमाका, OTT पर रिलीज हो रही थ्रिलर से हो जाएंगे रोंगटे खड़े

HomeCinema

लेडी सुपरस्टार Nayanthara का नया धमाका, OTT पर रिलीज हो रही थ्रिलर से हो जाएंगे रोंगटे खड़े

साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा जल्द ही अपनी थ्रिलर फिल्म 'नेत्रिकन' के साथ दर्शकों के बीच पहुंचने वाली हैं. इस फिल्म का प्रीमियम जल्द ही डिज्न

माँ को याद करके भावुक हुए अर्जुन साझा किये अपने दिल के जज्बात
A Suitable Boy : Upcoming Web Series Isant khattar and Tabbu
Unique:”फिल्मों से ज्यादा म्यूजिक इंडस्ट्री का माहौल खतरनाक, नहीं मिलता सम्मान” – मोनाली ठाकुर Unique singer monali thakur on nepotism in music business and mafiagang

साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा जल्द ही अपनी थ्रिलर फिल्म ‘नेत्रिकन’ के साथ दर्शकों के बीच पहुंचने वाली हैं. इस फिल्म का प्रीमियम जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होने वाला है. ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार की ओर से इस फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया गया है. हालांकि, पोस्ट में ये नहीं बताया गया है कि नयनतारा (Nayanthara) की फिल्म ‘नेत्रिकन’ (Netrikann) कब रिलीज होने वाली है. दर्शक इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे.

‘नेत्रिकन’ (Netrikann) फिल्म में नयनतारा (Nayanthara) एक नेत्रहीन महिला की भूमिका निभा रही हैं. यह फिल्म एक सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना के प्रकोप के देखते हुए इसे टाल दिया गया. अब मेकर्स ने इस फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज करने का फैसला किया है.

नयनतारा (Nayanthara) की फिलम ‘नेत्रिकन’ (Netrikann) कोरियाई थ्रिलर ब्लाइंड पर निर्धारित है, जो एक विजुअली चैलेंज्ड महिला की कहानी है. इस फिल्म को मिलिंद राव द्वारा डायरेक्ट किया है और साथ ही लिखा भी है. जबकि विग्नेश शिवन इसके प्रोड्यूसर हैं. इस फिल्म में नयनतारा एक ऐसा किरदार निभा रही हैं, जिसकी एक सड़क दुर्घटना के बाद  आंखों की रोशनी चली जाती है.

नयनतारा ने 2003-04 में मलयालम सिनेमा के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. उन्हें  ‘माया’, ‘अराम’ और ‘डोर, ‘कोलामावु कोकिला (कोको)’ और मुकुथी अम्मान जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. नयनतारा को लेकर खबर ये भी है कि वो शाहरुख खान के अपोजिट अपना बॉलीवुड डेब्यू भी जल्द कर सकती हैं.