लव गुरु बने करण जौहर

HomeCinema

लव गुरु बने करण जौहर

लव गुरु बने करण जौहर हिंदी सिनेमा के सबसे बड़ी निर्माता और निर्देशक कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करण जौहर किसी परिचय के मोहताज नही हैं। एक स

क्यों टूटा था सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का रिश्ता?
अक्षय खन्ना को हरदम रहेगा इन सीरीज को ठुकराने का पछतावा, अगले महीने होगा डेब्यू
कमाल का नजर आएगा सैफ अली खान का एक्शन, ‘भूत पुलिस’ की पहली फुटेज आई सामने

लव गुरु बने करण जौहर

हिंदी सिनेमा के सबसे बड़ी निर्माता और निर्देशक कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करण जौहर किसी परिचय के मोहताज नही हैं। एक से एक बड़ी फिल्मों का निर्माण करने के साथ साथ करण जौहर कई रियल्टी शोज में जज की भूमिका निभाते हुए भी नजर आ चुके हैं। पर आपको बता दें की Karan ऑनलाइन प्लेटफॉर्म  नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर एक ऐसा शो लेकर आये हैं जिसमे करण खुद लव गुरु की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इस शो के जरिये करण उन लोगो को प्यार से जोड़ेंगे जो प्यार से काफी दूर निकल आएं हैं या जो खुद से प्यार नही करते।

वैसे देखा जाएँ तो यह साल नफ्लिक्स के लिए भारत में ज्यादा अच्छा नही रहा शुरुआत में ही “घोस्ट स्टोरीज “ले रूप में एक बड़ी विफलता नेटफ्लिक्स के हिस्से आ चुकी है जिसमें खुद करण जौहर भी शामिल रह चुके हैं। इसके बाद “जामताड़ा: सबका नंबर आएगा” वेब सीरीज रिलीज हुई पर इसे भी दर्शकों ने पसंद नही किया।

इसके बाद नेटफ्लिक्स का करण जौहर जौहर जैसी बड़ी हस्ती के साथ यह तीसरा मौका है। करण की इस वेब सीरीज में “व्हाट द लव” में करण के साथ साथ हिंदी सिनेमा के कई और सितारे भी उनका साथ देंगे। वैसे तो यह पहला मौका नही जब करण शो होस्ट कर रहे हों पर इस सीरीज में प्रेमियों का मिलन होगा इसलिए इसे ख़ास और अलग बताया जा रहा है।