राखी सावंत ने बयां किया दर्द, बोलीं- लोगों ने मुझे सबके सामने जलील किया, मोटी तक कहा

HomeLife Style

राखी सावंत ने बयां किया दर्द, बोलीं- लोगों ने मुझे सबके सामने जलील किया, मोटी तक कहा

‘बिग बॉस 14’ की कंटेस्टेंट रह चुकीं राखी सावंत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि इस रिएलिटी शो ने एक बार फिर उनकी किस्मत बदली है। करियर में आगे बढ़

मदर्स डे पर बेटी संग ऐश्वर्या ने शेयर की अनसीन फोटोज, बेहद क्यूट नजर आईं नन्ही आराध्या
Sunil Grover : रोते हुए को भी हँसाने का हुनर रखते हैं यह कलाकार
Malaika Arora और Arjun की नजदीकियों के बीच Ex पति Arbaaz Khan ने भेजा खास तोहफा

‘बिग बॉस 14’ की कंटेस्टेंट रह चुकीं राखी सावंत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि इस रिएलिटी शो ने एक बार फिर उनकी किस्मत बदली है। करियर में आगे बढ़ाया है। इसके साथ ही राखी सावंत ने लाइफ के उन स्ट्रगल्स के बारे में बात की, जिनमें कई लोग शामिल रहे। लोगों ने उन्हें मोटी, गंदी दिखने वाली, मोटर माउथ, न जाने क्या-क्या कहकर बुलाया है।

ईटाइम्स संग बातचीत में राखी सावंत ने कहा, “मैं इसलिए रो रही हूं, क्योंकि मैं खुश हूं। मेरी लाइफ में फिर से लोगों का प्यार वापस आया है। मुझे हमेशा लोगों ने पीछे किया है। मेरा मजाक उड़ाया है। मुझ पर कॉमेंट्स पास किए हैं। मुझे बॉडी शेम किया है, फेस शेम किया है। मेरी इंग्लिश का मजाक उड़ाया है। कहा है कि मुझे इंग्लिश बोलनी नहीं आती। कोई नहीं जानता कि मुश्किल समय का सामना मैंने किस तरह किया है। मुझे मोटी बोला गया, मोटर माउथ, गटर माउथ बोला गया। मैंने हर चीज एक चुटकी नमक की तरह ली और उन्हें माफ कर दिया।”

राखी आगे कहती हैं कि मैंने हमेशा अपने काम पर ध्यान दिया और देखो आज मेरे पास कितने लोगों का प्यार है। मुझसे हजम नहीं हो रही इतनी खुशी और प्यार। मुझे सब कुछ एक सपने की तरह लग रहा है। मैं जब बाहर निकलती हूं तो इतना प्यार देखकर डर जाती हूं कि कहीं यह मुझसे दूर न चला जाए। डरती हूं कि अब क्या कॉमेंट आ जाएगा। मैं आत्मविश्वास से भरी हूं, लेकिन नर्वस भी हूं। मेरे लिए चीजें बदल गई हैं। मैं अभी भी वहीं राखी सांवत हूं, लेकिन प्यार देखकर मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा है। बच्चे, बड़े, बूढ़े, लड़कियां, महिलाएं सब इतना प्यार दे रहे हैं कि मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा है।