राखी सावंत ने कंगना रनौत को दी सीख, बोलीं- आप देश की सेवा कीजिए, आपके पास रुपए हैं

HomeCinema

राखी सावंत ने कंगना रनौत को दी सीख, बोलीं- आप देश की सेवा कीजिए, आपके पास रुपए हैं

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। बीते दिनों ही उन्होंने अपने फैंस को गुड न्यूज दी थी कि उनकी मां क

Anushka Sharma का आया ‘रोड साइड रोमियो’ पर दिल, Virat Kohli भी चल पड़े पीछे-पीछे
अक्षय कुमार ने भूमि पेडनेकर को किया मजेदार अंदाज में बर्थडे विश, तस्वीर शेयर कर बोले- ‘उम्मीद है तुम..
पहली बार Ranveer Singh संग रोमांस करेंगी Katrina Kaif!! इस डायरेक्टर ने किया ये कमाल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। बीते दिनों ही उन्होंने अपने फैंस को गुड न्यूज दी थी कि उनकी मां का कैंसर का ऑपरेशन सफल रहा और अब वो ठीक हैं। वहीं अब कोरोना काल में बाहर निकलीं राखी सावंत अलग अंदाज में नजर आईं, वो काफी डरी हुई दिखीं। वहीं इस दौरान जब कंगना को लेकर उनसे सवाल किया तो राखी ने कंगना को सीख दे डाली। उन्होंने कंगना से कहा है कि वो ऐसे मुश्किल वक्त में देश की सेवा करें।

इंस्टाग्राम एकाउंट पर राखी सावंत का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपनी लाल कार से उतर कर बात करने के लिए आती हैं। उन्होंने व्हाइट रंग का एक लॉन्ग टॉप पहने हुआ है और अपने चेहरे को दो-दो मास्क से ढके हुए दिख रही हैं। राखी सावंत अपनी कार से एक स्प्रे सैनेटाइजर हाथ में लेकर उतरती हैं और अपने आस-पास छिड़कती हैं। वहीं दूर से ही बात करने की चेतावनी देती हैं। राखी सभी को हिदायत देती हैं दो मास्क पहनें और सैनेटाइजर का इस्तेमाल करें।

वहीं इस दौरान राखी से कंगना के एक बयान को लेकर उनकी प्रतिक्रिया मांगते हैं। ‘कंगना जी बोल रही थीं आज कल देश की हालत बहुत खराब है, मोदी जी सही हैं या गलत हैं, ऑक्सीजन नहीं मिल रही है कई कई जगह पे, हमारे लिए, देश के लिए तो इस पर आप क्या बोलना चाहेंगी’। ये सुनकर राखी पूछती हैं- ‘नहीं मिल रही है? ओहो कंगना जी आप देश की सेवा कीजिए ना प्लीज। इतने करोड़ों रुपए हैं आपके पास, ऑक्सीजन खरीदिए और लोगों में बांटिए, हम तो यही कर रहे हैं।