मुंबई लॉकडाउन ने बढ़ाया इन 11 टीवी शोज के मेकर्स का काम, लोकेशन के साथ-साथ बदलेगी पूरी कहानी

HomeTelevision

मुंबई लॉकडाउन ने बढ़ाया इन 11 टीवी शोज के मेकर्स का काम, लोकेशन के साथ-साथ बदलेगी पूरी कहानी

कोरोना वायरस के चलते मुंबई में 14 अप्रैल से लेकर 1 मई तक किसी भी फिल्म, वेब सीरीज, टीवी सीरियल या फिर एड फिल्म की शूटिंग पर बैन लग गया है। इस फैसले के

विराट बनने से इन 4 कलाकारों ने कर दिया था इंकार, Neil Bhatt के हाथ लगी बाजी
Pawandeep और Arunita की आवाज सुनकर Shatrughan Sinha हुए ‘खामोश’, पत्नी पूनम के साथ बढ़ाया बच्चों का हौसला
इंडियन आइडल 12: अमित कुमार विवाद में अब अनुराधा पौडवाल ने दिया जवाब, कहा- ‘मैं हैरान हूं कि

कोरोना वायरस के चलते मुंबई में 14 अप्रैल से लेकर 1 मई तक किसी भी फिल्म, वेब सीरीज, टीवी सीरियल या फिर एड फिल्म की शूटिंग पर बैन लग गया है। इस फैसले के चलते टीवी सीरियल्स के मेकर्स की मुश्किलें काफी बढ़ गई है। मेकर्स ने नए-नए लोकेशन पर सीरियल को शूट करने का फैसला लिया है। इसी के साथ वो सीरियल्स की कहानी में थोड़े बदलाव करने की भी कोशिश में जुटे हुए हैं ताकि कम साधन में ही दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया जा सके।

जीटीवी पर आने वाले जूही परमार (Juhi Parmar) स्टारर इस सीरियल की शूटिंग अब मानेसर में की जाएगी। इन दिनों इस सीरियल की कहानी रेणुका के बच्चे के इर्द गिर्द घूम रही है। ऐसे में कोरोना वायरस गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए मेकर्स इस सीरियल में नया मोड़ देंगे।

सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqueer Khan), गश्मीर महाजनी (Gashmeer Mahajani) और मयूरी देशमुख (Mayuri Deshmukh) स्टारर ये सीरियल दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में मेकर्स ने इस सीरियल को बंद ना करने का फैसला लिया है। इस सीरियल की सूटिंग अब हैदराबाद में होगी। ऐसे में मेकर्स अब कहानी में बदलाव करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। आने वाले दिनों में ‘इमली’ के दर्शकों को नए ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं।

एकता कपूर ने फैसला लिया है कि उनके सभी सीरियल्स की शूटिंग मुंबई से ज्यादा दूर नहीं होगी। ऐसे में श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) और धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) स्टारर इस सीरियल को गोवा में शूट किया जाएगा।