मलाइका अरोड़ा का दिखेगा खास अंदाज, इस वीकेंड देंगी सदाबहार अभिनेत्रियों को ट्रिब्यूट

HomeTelevision

मलाइका अरोड़ा का दिखेगा खास अंदाज, इस वीकेंड देंगी सदाबहार अभिनेत्रियों को ट्रिब्यूट

सोनी एंटरटेनमेंट के सबसे पॉपुलर शो सुपर डांसर 4 (Super Dancer 4) का आने वाला वीकेंड यादगार रहने वाला है. इस एपिसोड की शाम बॉलीवुड क्वीन्स के नाम है. इ

Indian Idol 12: Sawai Bhatt या Nihal Tauro, Neha Kakkar को लिफाफा मिलते ही ये सिंगर होगा शो से बाहर!
माधुरी दीक्षित की जगह ‘Dance Deewane 3’ को जज करेंगे सोनू सूद और नोरा फतेही
ट्विटर पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही ‘रामायण’,

सोनी एंटरटेनमेंट के सबसे पॉपुलर शो सुपर डांसर 4 (Super Dancer 4) का आने वाला वीकेंड यादगार रहने वाला है. इस एपिसोड की शाम बॉलीवुड क्वीन्स के नाम है. इस एपिसोड में उन सभी वेटरन अभिनेत्रियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिन्होंने भारतीय सिनेमा जगत को खूबसूरत गानों की सौगात दी है. जी हां, इस वीकेंड 60 और 70 के दशक के गानों पर कंटेस्टेंट अपने टैलेंट का जलवा बिखेरने वाले हैं. इस बार स्टेज पर सिर्फ डांस ही नहीं, बल्कि एवरग्रीन गानों की शाम भी सजेगी. अलग प्रांतो और अलग-अलग शहरों से आए कंटेस्टेंट अपने स्टाइल और कोरियोग्राफी से इस शाम को और भी यादगार बना देंगे. इस एपिसोड में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का भी जलवा देखने को मिलेगा.

सुपर डांसर का सप्ताह-दर-सप्ताह कंपटीशन और भी ज्यादा टफ होता जा रहा है. वहीं देखा जा सकता है कि कंटेस्टेंट एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दे रहे हैं. ऐसे में जजेज को भी इस मुकाबले का निर्णय करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इस वीकेंड जज पैनल में गीता कपूर (Geeta Kapoor) के साथ मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) टेरेंस लुईस (Terence Lewis) नजर आएंगे. एपिसोड में देखने को मिलेगा कि जज गीता कपूर भी रेखा के गानों पर डांस करती नजर आएंगी.

बता दें, शो यहीं खत्म नहीं होता है. इसके आगे टीम दो हिस्सों में बंट जाती है, जहां एक तरफ गर्ल्स और दूसरी तरफ बॉयज़ होते हैं. इतना ही नहीं, जज मलाइका अरोड़ा और टेरेंस लुईस भी एक बॉयज़ बनाम गर्ल्स के इस हुक स्टेप चैलेंज का हिस्सा बनते हैं. दोनों में जमकर कंपटीशन होता है.