बोंदिता को रातों रात किडनैप करेगा अनिरुद्ध, हवेली में मचेगा कोहराम

HomeTelevision

बोंदिता को रातों रात किडनैप करेगा अनिरुद्ध, हवेली में मचेगा कोहराम

कलर्स टीवी के सीरियल ‘बैरिस्टर बाबू’ (Barrister Babu) की कहानी में लगातार दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं। जब से बोंदिता ने अनिरुद्ध (Pravisht Mishra) की जिंदग

चौहान हाउस में होगी सम्राट की एंट्री, पाखी के अरमानों पर फिरेगा पानी
Pawandeep और Arunita की आवाज सुनकर Shatrughan Sinha हुए ‘खामोश’, पत्नी पूनम के साथ बढ़ाया बच्चों का हौसला
Khatron Ke Khiladi 11: पहले हफ्ते इस कंटेस्टेंट की छुट्टी, स्टंट नहीं करने से रोहित शेट्टी भी भड़के

कलर्स टीवी के सीरियल ‘बैरिस्टर बाबू’ (Barrister Babu) की कहानी में लगातार दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं। जब से बोंदिता ने अनिरुद्ध (Pravisht Mishra) की जिंदगी में दोबारा कदम रखा है तब से ही कुछ न कुछ अनहोनी हो रही है। हालांकि बोंदिता (Anchal Sahu) का सच अब अनिरुद्ध के सामने आ चुका है। अनिरुद्ध चाहता है कि बोंदिता उससे हमेशा के लिए दूर हो जाए। पंचायत में बोंदिता ये बात मान लेती है कि वो एक जासूस है। पंचायत, बोंदिता को सन्यास लेकर काशी जाने की सजा सुनाती है। जिसके बाद बोंदिता सन्यासिन बनकर घर से बाहर निकल जाती है। इस दौरान लोग बोंदिता के रास्ते में कांच के टुकड़े डालते हैं।

बोंदिता का दर्द देखकर अनिरुद्ध घबरा जाता है। अनिरुद्ध, बोंदिता को रोकने की कोशिश करता है। बोंदिता को कांच से बचाने के चक्कर में अनिरुद्ध के हाथ में घाव हो जाते हैं। बाद में अनिरुद्ध को पता चलता है कि रॉय ठाकुर बोंदिता की जबान को बंद करना चाहता है। रॉय ठाकुर अपनी नौकरानी को बोंदिता की जबान जलाने की आदेश देता है।

अनिरुद्ध रॉय ठाकुर की चोरी पकड़ लेता है। रॉय ठाकुर की मनमानी देखकर अनिरुद्ध फैसला करता है कि वो बोंदिता की मदद करेगा। अनिरुद्ध बिहारी को अपने प्लान के बारे में बताएगा। बिहारी, बोंदिता को नशे वाली खीर खाने को देगा। खीर खाते ही बोंदिता बेहोश हो जाएगी। अपने होश खो चुकी बोंदिता को अनिरुद्ध एक दुपट्टे में लपेट देगा। अनिरुद्ध बोंदिता को लेकर निकल जाएगा।

रास्ते में अनिरुद्ध बोंदिता से बाते करता नजर आएगा। इस दौरान अनिरुद्ध कहेगा कि बोंदिता का दम घुट रहा होगा। अपनी गाड़ी रोककर अनिरुद्ध, बोंदिता का दुपट्टा हटाएगा। दुपट्टा हटाते ही अनिरुद्ध को जोरदार झटका लगने वाला है।