बुरे दौर में सहारा बने सलमान खान की फिल्म ठुकरा चुके हैं गोविंदा, ये थी वजह

HomeCinema

बुरे दौर में सहारा बने सलमान खान की फिल्म ठुकरा चुके हैं गोविंदा, ये थी वजह

गोविंदा और सलमान खान की दोस्ती कितनी खास है ये बात किसी से छिपी नहीं है. सलमान ने तो गोविंदा के डूबते करियर को सहारा तक दिया था. सलमान की मूवी पार्टनर

अभिषेक कपूर का खुलासा, फिल्म ‘केदारनाथ’ की रिलीज के बाद से खोए-खोए रहते थे सुशांत सिंह राजपूत
Ankita Lokhande ने सुनाई कास्टिंग काउच की आपबीती, कहा- वो बड़ा एक्टर था
सुशांत राजपूत सुसाइड केस में मनोज तिवारी ने नेपोटिज्म को ठहराया जिम्मेदार, CM बोले-“किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा”sushant singh rajput suicide case BJP manoj tiwari chirag paswan calls for CBI investigation

गोविंदा और सलमान खान की दोस्ती कितनी खास है ये बात किसी से छिपी नहीं है. सलमान ने तो गोविंदा के डूबते करियर को सहारा तक दिया था. सलमान की मूवी पार्टनर से गोविंदा ने कमबैक किया था. लेकिन क्या आप जानते हैं करियर के बुरे दौर में मदद करने वाले सलमान को गोविंदा एक फिल्म के लिए ना भी कह चुके हैं.

ये फिल्म मराठी मूवी Shikshanachya Aaicha Gho का रीमेक थी. अब सलमान की फिल्म के ऑफर को ठुकराना गोविंदा के लिए भी इतना आसान नहीं रहा होगा. गोविंदा को इस फिल्म की कहानी खास पसंद नहीं आई थी. इसलिए उन्होंने इस मूवी को ना करने का फैसला लिया. अपने इस फैसले के बारे में गोविंदा ने एक कहा था- सच कहूं तो मुझे स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी. एक पिता के खिलाफ जब सभी चले जाते हैं तो वो मुख्यमंत्री के पास जाता है. लेकिन फैक्ट ये था कि पिता की ही गलती होती है.

मुझे पता है मराठी में ये मूवी बड़ी हिट थी. लेकिन मैं इस कॉन्सेप्ट से सहमत नहीं हो पाया था. इसमें कोई दो राय नहीं है कि मैं काम तलाश रहा हूं लेकिन मैं वहीं करूंगा जो मेरे दिल को छू जाएगा. महेश मांझरेकर मेरे दोस्त हैं और अगर कुछ अच्छा आएगा काम तो हम जरूर साथ में काम करेंगे. सलमान के लिए यही कहूंगा कि वो और मैं कमर्शियल मसाला फिल्मों के लिए साथ हैं आर्ट फिल्म के लिए नहीं.

Shikshanachya Aaicha Gho सुपरहिट मराठी मूवी है. जो एक स्ट्रिक्ट पिता की कहानी को दिखाती है. जो अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए कहता है और उनके क्रिकेट के लिए पैशन को नजरअंदाज करता है. इसे महेश मांझरेकर ने डायरेक्ट किया था. इस मूवी को तमिल, तेलुगू, बंगाली और पंजाबी में भी बनाया जा चुका है.