बहू हमारी रजनीकांत’ फेम रिद्धिमा पंडित ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द, मां को खोने के बाद लिखा इमोशनल पोस्ट

HomeTelevision

बहू हमारी रजनीकांत’ फेम रिद्धिमा पंडित ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द, मां को खोने के बाद लिखा इमोशनल पोस्ट

कोरोना महामारी ने अब तक कई लोगों की जान ले ली है। इस संक्रमण से आम से लेकर खास तक कोई भी अछूता नहीं रहा है। इस संक्रमण ने कई लोगों को अपनों से जुदा कर

‘द कपिल शर्मा शो’ में वापसी पर बोले सुनील ग्रोवर- भविष्य में भी दोबारा साथ आने का कोई प्लान नहीं है, लेकिन
सगाई से पहले जमकर रोमांस करेंगे नंदिनी और समर, काव्या लगाएगी आग
Bigg Boss 15: सलमान खान के अलावा कोई और भी होस्ट करेगा शो, इस ट्वीट से हुआ खुलासा

कोरोना महामारी ने अब तक कई लोगों की जान ले ली है। इस संक्रमण से आम से लेकर खास तक कोई भी अछूता नहीं रहा है। इस संक्रमण ने कई लोगों को अपनों से जुदा कर दिया। हाल ही में ‘बहू हमारी रजनीकांत’ फेम एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने भी इस संक्रमण के चलते अपनी मां को खो दिया है। रिद्धिमा की मां की उम्र 68 साल थी और काफी समय से किडनी की बीमारी से भी जूझ रही थीं। बीते दिनों वो कोरोना से संक्रमित हो गई थीं जिससे उनका निधन हो गया। वहीं रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर मां को खोने का दर्द भी बयां किया है।

रिद्धिमा पंडित इस समय काफी कठिन समय से गुजर रही हैं। मां का साया सिर से उठ जाना हर बच्चे के लिए पीड़ादायक होता है। ऐसे में रिद्धिमा ने अपने दुख को सोशल मीडिया पर बयां किया है। उन्होंने अपनी मां के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में रिद्धिमा ने लिखा, ‘Hi Mumma-Momzie-chotie baby.ऐसे ही मैं आपको बुलाया करती थी। मैं आपको बहुत बुरी तरह मिस कर रही हूं पर मैं आपकी मौजूदगी का एहसास कर सकती हूं। आप मुझे इशारे करती रहती हैं।’