फिल्मकार अनुराग कश्यप, अभिनेत्री तापसी पन्नू के मुंबई, पुणे स्थित ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा : सूत्र

HomeCinema

फिल्मकार अनुराग कश्यप, अभिनेत्री तापसी पन्नू के मुंबई, पुणे स्थित ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा : सूत्र

मुंबई और पुणे के करीब 20 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है. इसके साथ ही एक टैलेंट एजेंसी और प्रॉड्यूसर मधु मंटेना के यहां भी छापा डाला गया ह

क्या आपको पता है मास्क को हिन्दी में क्या कहते हैं? नहीं तो अमिताभ बच्चन से जानिए
कोरोना मुक्त न्यूजीलैंड में री-रिलीज होगी अजय देवगन की ‘गोलमाल अगेन’
अभिनेता शक्ति कूपर को कोरोना वायरस से हुई चिंता, बोले- अब मौत बहुत करीब आ गई है

मुंबई और पुणे के करीब 20 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है. इसके साथ ही एक टैलेंट एजेंसी और प्रॉड्यूसर मधु मंटेना के यहां भी छापा डाला गया है.

फिल्मकार अनुराग कश्यप, अभिनेत्री तापसी पन्नू के मुंबई और पुणे स्थित ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की है. सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई एक कर चोरी मामले में की जा रही है. मुंबई और पुणे के करीब 20 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है. इसके साथ ही एक टैलेंट एजेंसी, अनुराग कश्यप की फेंटम फिल्म्स और प्रोड्यूसर मधु मंटेना के ठिकानों पर भी छापेमारी जारी हैं.

तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप के खिलाफ टैक्स रेड पर सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इनकम टैक्स विभाग को जिसके बारे में जो भी जानकारी मिलती है वह उसके आधार पर उसकी जांच करती है. और बाद में मामला कोर्ट में जाता है.