पीले सूट में बेहद खूबसूरत दिखीं हिना खान, खजूर नोश फरमाते हुए फैंस को कहा ‘रमजान मुबारक’

HomeTelevision

पीले सूट में बेहद खूबसूरत दिखीं हिना खान, खजूर नोश फरमाते हुए फैंस को कहा ‘रमजान मुबारक’

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार सबसे पाक महीना रमजान बुधवार से शुरू हो गया है। इस खास मौके पर देश भर में लोग एक-दूसरे को इसकी बधाई दे रहे हैं। भारत में मंग

Super Dancer 4 Judges Salary Revealed: एक एपिसोड के लिए लाखों वसूल करती हैं Shilpa Shetty और गीता मां, हैरत में डालेगी Anurag Basu की सैलरी
Kundali Bhagya: आंख बंद करके जिस सबूत की तलाश कर रही है प्रीता वो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, देखते ही शर्लिन ने मारा ताना
Ramayana: एक बार फिर परिवार के साथ देख सकेंगे रामकथा, जानिए कब से और कहां

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार सबसे पाक महीना रमजान बुधवार से शुरू हो गया है। इस खास मौके पर देश भर में लोग एक-दूसरे को इसकी बधाई दे रहे हैं। भारत में मंगलवार रात चांद दिखने के साथ ही पूरे देश में माह-ए-रमजान की शुरुआत हो गई है। इस महीने का मुस्लिम समुदाय में विशेष महत्व है। मान्यता जाता है कि रमजान के पवित्र महीने में जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं। क्या आम और क्या खास सभी इसे उत्सव की तरह मनाते हैं। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी रमजान की तैयारियों में जुट गए हैं। अभिनेत्री हिना खान ने अपने फैंस को खास अंदाज में रमजान की मुबारकबाद दी है।

एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ईद हो या दीवाली सभी पर वे खुशियां मनाती दिखती हैं। साथ ही अपने फैंस को सोशल मीडिया के माध्यम से पल-पल की अपडेट देती रहती हैं। इसी तरह रमजान के मौके पर भी अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। पहला रोजा रखने के साथ ही उन्होंने सभी को खास अंदाज में इसकी मुबारकबाद दी।

हिना खान हाथों में खजूर की प्लेट लिए हुए नजर आईं और अपने फैंस को जन्नती फल खजूर नोश फरमाते हुए उन्होंने लिखा ‘रमजान मुबारक’। पीले सूट में हिना की खूबसूरती का नूर देखते ही बन रहा है। इस खास मौके पर पारंपरिक परिधान में हिना बेहद सुंदर दिखाई दे रही हैं।

हिना खान ने सोमवार को अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो ‘बेदर्द’ का पहला लुक शेयर किया था। हिना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने का पोस्टर शेयर किया है। ये गाना 16 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। पोस्ट करते हुए हिना खान ने कैप्शन में इसके बारे में जानकारी भी दी थी।