दीपिका पादुकोण की वेबसाइट लॉन्च होने पर खुश हुए पति रणवीर सिंह, खुद को बताया ‘प्राउड पति’

HomeCinema

दीपिका पादुकोण की वेबसाइट लॉन्च होने पर खुश हुए पति रणवीर सिंह, खुद को बताया ‘प्राउड पति’

बॉलीवुड के पावर कपल में शुमार अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दीपिका और रणवीर की जोड़ी फैंस को भी खूब पसंद आती है। ऐ

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से पटना में मिले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, हुई बातचीत, देंखे PICS regulation minister ravishankar prasad attain sushant singh rajput residence meet household
देसी म्यूजिक में गुरु रंधावा ने फिर लगाया विदेशी तड़का, इस सिंगर को लगाया सुरमा
सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर छोड़ा, कहा- “आग लगे बस्ती में, मैं अपनी मस्ती में”- क्या थी वजह Sonakshi Sinha quits Twitter after trolling left this message for followers

बॉलीवुड के पावर कपल में शुमार अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दीपिका और रणवीर की जोड़ी फैंस को भी खूब पसंद आती है। ऐसे में दोनों को तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। इसके अलावा रणवीर और दीपिका भी एक दूसरे के लिए प्यार हमेशा ज़ाहिर करते रहते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी के लिए एक नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने खुद को प्राउड पति बताया है।

दरअसल हाल ही में दीपिका पादुकोण की एक वेबसाइट लॉन्च हुई है। दीपिका की वेबसाइट लॉन्च होने पर उनके पति रणवीर सिंह बेहद खुश हैं। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए पत्नी के लिए एक नोट लिखा है। इस नोट में उन्होंने दीपिका की जमकर तारीफ की और अपने आपको खुशनसीब भी बताया है।

रणवीर ने अपने नोट में लिखा, ‘दीपिका तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत इंसान हो, जिससे मैं मिला हूं। और मैं ये बात सिर्फ इसलिए नहीं कह रहा हूं, क्योंकि तुम मेरी पत्नी हो, तुम अपने अंदर पूरे यूनिवर्स को रखती हो, प्यार, करुणा, दया, बुद्धि, खूबसूरती, अनुग्रह और सहानुभूति भी रखती हो। ये सभी क्वालिटी तुम्हें एक बेहतर और सच्चा आर्टिस्ट बनाती हैं। तुम दुनिया की सबसे फाइनेस्ट एक्टर्स में से एक हो। तुम्हारे अंदर लचीलापन, धैर्य और इच्छाशक्ति है। मैं कभी-कभी रुकता हूं तुम्हें एडमायर करने के लिए, तुम्हारी आत्मा स्पेशल है, अच्छे के लिए पैदा हुई हो और मैं दुनिया का प्राउड पति हूं।