द फैमिली मैन 2 के ट्रेलर में दिखा वो एक्टर, जिसने 6 महीने पहले किया सुसाइड

HomeCinema

द फैमिली मैन 2 के ट्रेलर में दिखा वो एक्टर, जिसने 6 महीने पहले किया सुसाइड

मनोज बाजपेयी स्टारर वेब सीरीज द फैमिली मैन 2 का ट्रेलर जारी हो चुका है. इसी के साथ सीरीज की प्रीमियर डेट भी अनाउंस कर दी गई है. एक्शन, ह्यूमर और नए का

सड़क 2 भी होगी ओटीटी पर रिलीज? Sadak 2 taking pictures will begin quickly and it’ll launch on OTT
These actors praising new launch of Amazon prime video title as Penguin
‘हीरोपंती 2’ में टाइगर श्रॉफ को टक्कर देंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, विलन के किरदार में आएंगे नजर

मनोज बाजपेयी स्टारर वेब सीरीज द फैमिली मैन 2 का ट्रेलर जारी हो चुका है. इसी के साथ सीरीज की प्रीमियर डेट भी अनाउंस कर दी गई है. एक्शन, ह्यूमर और नए कास्ट के साथ द फैमिली मैन 2 का दमदार ट्रेलर फैंस की उत्सुकता बढ़ाने के लिए काफी है. जहां सीरीज में मनोज बाजपेयी, सामंथा अक्कीनेनी, प्र‍ियामणी नजर आए, वहीं इसमें दिवंगत एक्टर आस‍िफ बसरा भी दिखाई दिए.

जी हां, वही आस‍िफ बसरा जो जब वी मेट, वंस अपोन ए टाइम इन मुंबई और काई पो चे में अपनी उम्दा एक्ट‍िंग के लिए याद किए जाते हैं. लेक‍िन पिछले साल नवंबर में आस‍िफ ने खुदखुशी कर ली. धर्मशाला के किराए के एक मकान में आस‍िफ की बॉडी मिली थी. एक्टर के इस कदम से बॉलीवुड में सनसनी मच गई थी. लोग हैरान थे कि उन्होंने आख‍िर ऐसा क्यों किया.

आस‍िफ की खुदखुशी के बाद पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी थी.आसिफ बसरा बीते कुछ सालों से मैक्लोडगंज में किराए पर मकान लेकर एक विदेशी महिला मित्र के साथ रह रहे थे. मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने मैक्लोडगंज में जोगिबाड़ा रोड पर स्थित एक कैफे के पास आत्महत्या की है. स्थानीय लोगों के मुताबिक आसिफ बसरा आत्महत्या से एक दिन पहले अपने कुत्ते को घुमाने निकले थे. घर लौटकर उन्होंने कुत्ते की ही रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. शुरुआती जांच में पुलिस का अंदाजा था कि आस‍िफ डिप्रेशन से जूझ रहे थे.