‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता जी ने कराया हेयरकट, फैन्स बोले- कातिलाना लग रही हो

HomeTelevision

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता जी ने कराया हेयरकट, फैन्स बोले- कातिलाना लग रही हो

टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी ने फैन्स का सरप्राइज दिया है। दरअसल, बबीता जी ने नया हेयरकट कराया है, जिसे फ्लॉन्ट करते

इमली को मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा ‘धोखा’, मालिनी उतारेगी चेहरे से नकाब
‘अनुपमां’ के सेट पर बहू को सरप्राइज देने पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती, क्या आप जानते हैं कौन हैं वो?
The Kapil Sharma Show: जब शो में पहुंचीं Sania Mirza तो हाज़िरजवाब Kapil Sharma की भी हो गई बोलती बंद

टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी ने फैन्स का सरप्राइज दिया है। दरअसल, बबीता जी ने नया हेयरकट कराया है, जिसे फ्लॉन्ट करते हुए उन्होंने एक बूमेरैंग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने नए हेयरकट को फैन्स को दिखाती नजर आ रही हैं। बबीता जी इस नए लुक में काफी यंग और फ्रेश नजर आ रही हैं। पहली बार ऐसा हुआ है जब मुनमुन दत्ता ने खुद को नया लुक दिया है।

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए मुनमुन दत्ता ने लिखा, “छोटे बाल काफी लंबे समय के बाद।” फैन्स मुनमुन के इस लुक की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “बबीता जी आप तो कातिलाना लग रही हैं।” इसके साथ ही कुछ लोगों ने हार्ट और फायर इमोजी बनाई हैं।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के जेठालाल ने अपने किरदार से सभी का दिल जीता है। गुजराती बिजनेसमैन के इस किरदार में दिलीप जोशी ऑडियंस को अपने रोल से हंसाते रहे हैं। इसके साथ ही जेठालाल और बबीता जी के बीच का नटखट रोमांस भी दर्शकों को काफी पसंद आता है। बबीता जी का किरदार शो में मुनमुन दत्ता निभा रही हैं। एक खूबसूरत बंगाली मेम जो शो में आइयर की पत्नी का रोल कर रही हैं। ऑडियंस को बबीता जी और जेठालाल के बीच की दोस्ती काफी पसंद आती है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जेठालाल ने बबीता जी के किरदार को लेकर खुलकर बात की।