झांझरिया पर Jackie Shroff के साथ Suniel Shetty ने लगाए ठुमके, पर माधुरी का रिएक्शन हो गया वायरल

HomeTelevision

झांझरिया पर Jackie Shroff के साथ Suniel Shetty ने लगाए ठुमके, पर माधुरी का रिएक्शन हो गया वायरल

बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी इस वीकेंड रियलिटी टीवी शो डांस दीवाने सीजन 3 में नजर आएंगे. दोनों इस शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल होंग

Shweta Tiwari ने टूटी शादियों पर बयां किया दर्द, बोलीं- ‘पलक ने मुझे पिटते हुए देखा’
गाने के बीच सबके सामने स्टेज पर ही रोने लगीं Arunita Kanjilal, देखकर Pawandeep Rajan रह गए शॉक्ड
घर छोड़कर जाने के बाद सई का होगा एक्सीडेंट, विराट को लगेगा सदमा

बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी इस वीकेंड रियलिटी टीवी शो डांस दीवाने सीजन 3 में नजर आएंगे. दोनों इस शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल होंगे और इस खास एपिसोड का प्रोमो वीडियो भी मेकर्स ने जारी कर दिया है. शो में जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी कुछ ऐसा करते नजर आएंगे जिसे देखकर शो की जज माधुरी दीक्षित भी इंप्रेस हो जाएंगी.

प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी मंच पर आकर साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म कृष्णा के गाने झांझरिया पर डांस करेंगे. दोनों को साथ में इस तरह डांस करते देखकर माधुरी दीक्षित भी खुद को ब्लश करने से नहीं रोक पाती हैं. माधुरी के ब्लश करने का कारण ये भी था कि दोनों ने इस गाने को माधुरी को डेडिकेट किया था.

देख कर जैकी और सुनील का स्टाइल कोई भी शरमा जाए. इस उम्र में भी सुनील और जैकी का एनर्जी लेवल देखकर शो के जज तुषार कालिया, धर्मेश और होस्ट राघव भी तालियां बजाने से खुद को नहीं रोक पाए.

इतना ही नहीं इस वीकेंड में दर्शकों को एक और सरप्राइज इस शो से मिलने जा रहा है. दरअसल जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित मिलकर साल 1965 में रिलीज हुई फिल्म गाइड का एक सीन रीक्रिएट करेंगे. इसका प्रोमो वीडियो भी मेकर्स ने रिलीज कर दिया है जिसमें जैकी और माधुरी हाथों में हाथ लिए फिल्म के इस क्लासिक सीन को रीक्रिएट कर रहे हैं.