एक दिन में 20 सिगरेट, घटाया 14 किलो वजन, ऐसे ‘कबीर सिंह’ बने शाहिद कपूर

HomeCinema

एक दिन में 20 सिगरेट, घटाया 14 किलो वजन, ऐसे ‘कबीर सिंह’ बने शाहिद कपूर

फिल्म कबीर सिंह को रिलीज हुए 2 साल हो गए हैं. 21 जून 2019 को फिल्म रिलीज हुई. शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की जोड़ी ने तहलका मचा दिया था. फिल्म ने धुआं

प्रोड्यूसर ने किया दुर्व्यवहार-अश्लील बातें, अलंकृता सहाय ने छोड़ी फिल्म
जयकांत शिकरे से भी ज्यादा खूँकार है सूर्यवंशी का विलेन
अजय देवगन ने पापा के साथ शेयर की पहली फिल्म की तस्वीर | Ajay devgn shares a nonetheless from pool aur kaante with dad Veeru Devgan

फिल्म कबीर सिंह को रिलीज हुए 2 साल हो गए हैं. 21 जून 2019 को फिल्म रिलीज हुई. शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की जोड़ी ने तहलका मचा दिया था. फिल्म ने धुआंधार कमाई की और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. इस फिल्म में शाहिद कपूर को ब्लॉकबस्टर सक्सेस का स्वाद चखाया.

फिल्म के लिए शाहिद कपूर ने बहुत मेहनत की थी. यंग लवर के रोल को निभाने के लिए उन्होंने 14 किलो वजन घटाया था. इसी का नतीजा है कि फिल्म शाहिद बेहद हैंडसम लग रहे थे. कियारा संग उनकी जोड़ी भी खूब जमी.

फिल्म में शाहिद का किरदार एक सनकी आशिक का था, जो खुद को नशे की लत में डुबो देता है. इस रोल को करने के लिए शाहिद को एक दिन में 20 सिगरेट पीनी पड़ती थी. बता दें कि शाहिद रियल लाइफ में स्मोक नहीं करते हैं.
इस बारे में बात करते हुए शाहिद ने कहा था- ‘मैं स्मोकिंग का समर्थन नहीं करता. हालांकि, रोल को इसकी जरुरत थी. ये आसान नहीं था. एक समय ऐसा आया था जहा पर मुझे एक दिन में 20 सिगरेट पीनी पड़ती थी. इसके बाद मुझे अपने बच्चों के पास घर जाने से पहले 2 घंटे तक नहाना पड़ता था, ताकि सिगरेट की बदबू जा सके.’

फिल्म के बारे में शाहिद कपूर ने कहा था- ”कबीर सिंह स्पेशल फिल्म थी, ये साल भी स्पेशल है. मुझे लगता है कबीर सिंह मेरे 16 साल के काम का फल है. कभी कभी आपको अपने सही समय का इंतजार करना पड़ता है. सक्सेस आपको समय आने पर ही मिलती है. अवसर मिलने की बात है. सही समय आने की जरूरत है.