इमली को मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा ‘धोखा’, मालिनी उतारेगी चेहरे से नकाब

HomeTelevision

इमली को मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा ‘धोखा’, मालिनी उतारेगी चेहरे से नकाब

सुंबुल तौकीर खान स्टारर सीरियल ‘इमली’ में इन दिनों बड़ा ट्विस्ट आया है। आदित्य के घरवालों को गन-प्वाइंट पर हुई इमली और उसकी शादी का पता चल गया है। आदि

कपिल शर्मा ने जिंदगी की जंग लड़ रहे फैन से किया एक वादा, कहा- ‘मुझे ठीक होने दो, जल्द मिलेंगे’
KBC 12: अमिताभ बच्चन ने बाल ठाकरे संग मुलाकात से जुड़ा सुनाया किस्सा, पत्नी जया बच्चन भी थीं साथ
इन 6 हसीनाओं ने ठुकाराया था Anupamaa का लीड रोल, Rupali Ganguly पर खत्म हुई मेकर्स की तलाश

सुंबुल तौकीर खान स्टारर सीरियल ‘इमली’ में इन दिनों बड़ा ट्विस्ट आया है। आदित्य के घरवालों को गन-प्वाइंट पर हुई इमली और उसकी शादी का पता चल गया है। आदित्य के घरवाले इस बात को मानने से इंकार कर रहे हैं। आदित्य सभी को समझाने की कोशिश में जुटा हुआ है कि इमली (Sumbul Touqeer Khan) ही त्रिपाठी खानदान की असली बहू है। इमली भी अपना हक जमाने की जिद पर अड़ी हुई है और ये सब करके वो लोगों की आंखों में और भी गड़ रही

आदित्य की मां इमली से कहेगी कि वो जिस तरह से अपनी शादी का सच छिपाती रही है, वैसे ही आगे भी करती रही। आदित्य की मां की बातों को सुनकर इमली हक्की-बक्की रह जाएगी। इसी बीच देव वहां पर आ जाएगा और वो भी इमली से त्रिपाठी हाउस और आदित्य को छोड़ने के लिए कहेगा।

देव की बातों को सुनकर इमली भड़क जाएगी और उसे अतीत में की गई करतूतों के लिए जलील करेगी। देव इमली को समझाएगा कि उसकी भलाई इसी में है कि वो आदित्य का घर छोड़ दे।

दूसरी ओर आदित्य इमली का साथ देगा और उसे बार-बार ना टूटने की हिम्मत देगा। इमली को असमंजस में देखकर आदित्य परेशान हो जाएगा और उसे समझ नहीं आएगा कि आखिर वो चीजों को कैसे ठीक करे।

कुणाल के आगे मालिनी एक्सेप्ट कर लेगी कि आज भी वो आदित्य से ही प्यार करती है लेकिन वो अब इस शादी में नहीं रहना चाहती है। आदित्य की मां के कहने पर मालिनी (Mayuri Deshmukh) उसी फंक्शन में हिस्सा लेगी, जहां पर इमली घर की बहू बनकर एंट्री मारने की प्लानिंग कर रही है।