अब कंगना रनौत से भिड़े KRK, बोले- इंदिरा गांधी पर उनकी फ़िल्म 12वीं फ्लॉप साबित होगी

HomeCinema

अब कंगना रनौत से भिड़े KRK, बोले- इंदिरा गांधी पर उनकी फ़िल्म 12वीं फ्लॉप साबित होगी

बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान (KRK) ने सलमान खान से जारी विवाद के बीच अब अभिनेत्री कंगना रनौत से पंगा ले लिया है। उन्होंने कहा है कि कंगना रनौत की आगामी फ

फिल्म ‘आरआरआर’ में अजय देवगन के रोल का खुलासा, फ्रीडम फाइटर के रूप में आएंगे नजर
Unique:”फिल्मों से ज्यादा म्यूजिक इंडस्ट्री का माहौल खतरनाक, नहीं मिलता सम्मान” – मोनाली ठाकुर Unique singer monali thakur on nepotism in music trade and mafiagang
8 करोड़ की कार से चलते हैं प्रभास और दो आलीशान बंगलों के मालिक हैं बाहुबली

बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान (KRK) ने सलमान खान से जारी विवाद के बीच अब अभिनेत्री कंगना रनौत से पंगा ले लिया है। उन्होंने कहा है कि कंगना रनौत की आगामी फिल्म इमरजेंसी उनकी 12वीं फ्लॉप साबित होगी। उन्होंने यह भी कहा है कि कंगना रनौत की पिछली 11 फिल्में भी फ्लॉप रही है।

केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट से किए गए एक ट्वीट में लिखा, ‘निर्देशक मधुर भंडारकर ने इंदिरा गांधी और इमरजेंसी पर फिल्म बनाई थी इंदु सरकार। और उसे कोई भी देखने नहीं गया। अब दीदी कंगना रनौत भी उसी विषय पर फिल्म बना रही हैं। मतलब वो अपनी 12 वीं फ्लॉप फिल्म बनाना चाहती हैं। उनकी पिछली 11 फ़िल्में सुपर फ्लॉप रही हैं।

फिलहाल कंगना ने इस पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। कंगना ने कुछ दिनों पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और बताया था कि खुद को इंदिरा गांधी की तरह दिखाने के लिए वो पूरी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘आज मैंने #इमरजेंसी # इंदिरा की शुरुआत कर दी है। बॉडी और चेहरे की स्कैनिंग और कास्ट के साथ..सही दिखने के लिए।

वहीं केआरके की बता करें तो, सलमान खान ने उनके ऊपर मानहानि का मुकदमा दायर किया है। सलमान की कानूनी टीम का कहना है कि केआरके पिछले कुछ समय से सलमान पर बदनाम करने वाले आरोप लगा रहे हैं, इसलिए उनके खिलाफ मुकदमा किया गया है। लीगल टीम की तरफ से कहा गया कि केआरके ने सलमान खान को भ्रष्ट कहा है। टीम का कहना है कि सलमान खान के एनजीओ बीइंग ह्यूमन पर भी उन्होंने झूठे आरोप लगाए हैं।