अपनी शादी दांव पर लगाकर पछताएगी सई, माफी मांगने दौड़ा आएगा विराट

HomeTelevision

अपनी शादी दांव पर लगाकर पछताएगी सई, माफी मांगने दौड़ा आएगा विराट

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की सई की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। सई (Ayesha Singh) विराट को इस बात क

राहुल वैद्य के प्रपोजल का दिशा परमार ने दिया जवाब, सोशल मीडिया पर किया इस बात का ऐलान…
समर-नंदिनी और वनराज-काव्या की सगाई की Rupali Ganguly से नजरें हटाना होगा मुश्किल
कार्तिक ने पहनाई सीरत को सगाई की अंगूठी, टूट जाएगा रणवीर का दिल

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की सई की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। सई (Ayesha Singh) विराट को इस बात का यकीन दिलाने में नाकामयाब रही है कि पुलकित एक अच्छा इंसान है। जिसके बाद सई को विराट का साथ छोड़ना पड़ गया।

सई ने विराट (Neil Bhatt) से वादा किया है कि वो अब कभी भी इस घर में वापस नहीं आएगी। सई की जुदाई ने विराट को तोड़कर रख दिया है। विराट को लग रहा है कि पाखी की तरह सई ने भी उसे धोखा दे दिया। अब विराट सच की तह तक जाने में जुट गया है। विराट ने पता लगा लिया है कि ओंकार ने पुलकित के डाक्यूमेंट्स के साथ छेड़छाड़ की है।

ये बात जानकर विराट को खून खौल जाएगा। विराट सबसे पहले ये बात परिवार के सभी लोगों को बताएगा। ओंकार की पोल खुलने की वजह से सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है। सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट सबके सामने ओंकार की बहुत फटकार लगाएगा।

सच सामने आने के बाद विराट, सई के पास जाने का फैसला कर लेगा। विराट, सई से माफी मांगने के लिए रवाना हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ सई का गांव में शानदार स्वागत होगा। घर में सई को अपने पिता की बहुत याद आएगी। रात को सोते समय सई, विराट के ख्यालों में खो जाएगी। सई को याद आएगा कि किस तरह से उसने विराट के साथ होली खेली थी।

पुराने दिन याद करके सई बेचैन हो जाएगी। इसी बीच विराट सई के पास पहुंच जाएगा। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि सई को मनाने के लिए विराट को कितने पापड़ बेलने पड़ेंगे।