अनुराधा पौडवाल ने बताई धक धक करने लगा गाने के ‘आउच’ की कहानी,

HomeTelevision

अनुराधा पौडवाल ने बताई धक धक करने लगा गाने के ‘आउच’ की कहानी,

इंडियन आइडल 12 के मंच पर हर हफ्ते एक के बाद एक सुरीले मेहमान का आगमन हो रहा है. अब इस हफ्ते शो में सिंगर कुमार सानू के साथ अनुराधा पौडवाला शिरकत करने

विराट बनने से इन 4 कलाकारों ने कर दिया था इंकार, Neil Bhatt के हाथ लगी बाजी
Pawandeep और Arunita की आवाज सुनकर Shatrughan Sinha हुए ‘खामोश’, पत्नी पूनम के साथ बढ़ाया बच्चों का हौसला
शादी की खबरों के बीच हाथों में चूड़ा पहने दिखीं नेहा कक्कड़

इंडियन आइडल 12 के मंच पर हर हफ्ते एक के बाद एक सुरीले मेहमान का आगमन हो रहा है. अब इस हफ्ते शो में सिंगर कुमार सानू के साथ अनुराधा पौडवाला शिरकत करने वाली हैं. कुमार सानू लम्बे समय से इंडियन आइडल के मंच से जुड़े हुए हैं. वह कई बार इस शो का हिस्सा बन चुके हैं. हालांकि उनके साथ अनुराधा पौडवाल का आना खास बात है.

जिसमें अनुराधा पौडवाल अपने फेमस गाने धक धक करने लगा का किस्सा सुना रही हैं. फिल्म बेटा के इस गाने को अनुराधा पौडवाल और उदित नारायण ने गाया था. यह गाना सुपरस्टार माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर पर फिल्माया गया था. उस समय इस गाने को काफी फेम मिला था और इसकी पहचान दूर-दूर तक होने लगी. इतना ही नहीं गाने की शुरुआत में अनुराधा पौड़वाला का बोला ‘आउच’ ट्रेडमार्क साबित हुआ.

इस आउच के बारे में अनुराधा पौडवाल बताती हैं कि उन्हें गाने की रिकॉर्डिंग वाले दिन फ्लाइट पकड़नी थी. रिकॉर्डिंग की वजह से उन्हें फ्लाइट के लिए देर हो रही थीं. लेकिन प्रोड्यूसर ने उन्हें कहा कि अगले दिन से शूटिंग शुरू होनी है इसलिए रिकॉर्ड करके ही जाएं. अनुराधा ने आगे बताया कि मुझे कहा गया कि गाने में शुरू में ही कुछ सिडक्टिव रखा जाएगा जैसे अरे रे रे, तो मैंने कहा कि मैं कहूंगी आउच, और मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि यह आउच ट्रेडमार्क बन जाएगा. इस गाने के फेमस होने का श्रेय अनुराधा पौडवाल ने माधुरी दीक्षित को दिया.

बता दें कि माधुरी दीक्षित की पहचान इसी गाने की वजह से है. इस गाने के आने के बाद से ही माधुरी दीक्षित को धक धक गर्ल का नाम मिला था. साथ ही अनिल कपूर संग उनकी जोड़ी के खूब चर्चे हुए थे. इंडियन आइडल 12 की बात करें तो कोरोना काल में भी इस शो की शूटिंग चल रही है और कंटेस्टेंट अपने सुरों का जादू बिखेर रहे हैं.