Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आग की तरह वायरल हुई रणवीर और सीरत की शादी की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

HomeTelevision

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आग की तरह वायरल हुई रणवीर और सीरत की शादी की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

मोहसिन खान (Mohsin Khan) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) स्टारर टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ बीते 12 साल से टीवी पर ऑनएयर हो रहा है। सीरियल

घर की पार्टी में मालिनी उड़ाएगी इमली की धज्जियां, क्या होगा आदित्य का रिएक्शन
तारक मेहता का कार्टून वर्जन देख एक्साइटेड जेठालाल, ऐसे किया रिएक्ट
Big Boss 14 : एजाज-पवित्रा की लड़ाई अली को लगी एक्टिंग

मोहसिन खान (Mohsin Khan) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) स्टारर टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ बीते 12 साल से टीवी पर ऑनएयर हो रहा है। सीरियल के मेकर्स लगातार इस कोशिश में रहते हैं कि दर्शकों को हमेशा कुछ ना कुछ ट्विस्ट जरूर मिलता रहे। इस सीरियल में जल्द ही नया ट्विस्ट आने वाला है। आने वाले दिनों में आप सीरत और रणवीर की शादी होते हुए देखेंगे। इस शादी के सीक्वेंस की शूटिंग हो चुकी है।

सीरत की शादी वाले दिन कार्तिक खुद अपने हाथों से उसे सजाएगा। शादी के मंडप पर जाने से पहले सीरत काफी नर्वस हो जाएगी।शादी वाले दिन सीरत कार्तिक से पूछेगी कि क्या वो नर्वस हो रहा है? तब कार्तिक उसकी खूब टांग खींचेगा।

मंडप पर जाने से पहले जब सीरत को डर लगेगा तो कार्तिक उसकी ओर हाथ बढ़ाएगा और इससे सीरत को खूब हिम्मत मिलेगी। कार्तिक खुशी-खुशी सीरत को शादी के मंडप तक लेकर जाएगा। इस दौरान कार्तिक का पूरा परिवार भी सीरत की खुशियों में शामिल होगा।

सालों बाद सीरत को दुल्हन के लिबास में देखकर रणवीर की खुशी का ठिकाना नहीं होगा। कार्तिक और उसके परिवार की मौजूदगी में रणवीर सीरत की मां में सिंदूर भरेगा।