The Kapil Sharma Show: इंतजार खत्म! इस महीने से अपनी कॉमेडी टीम संग लौट रहे हैं कपिल शर्मा

HomeTelevision

The Kapil Sharma Show: इंतजार खत्म! इस महीने से अपनी कॉमेडी टीम संग लौट रहे हैं कपिल शर्मा

टीवी के सबसे चर्चित और पसंदीदा शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के दर्शकों के लिए गुड न्यूज है। खबर है कि नए सीजन के साथ यह शो वापसी करने के लिए बिल्कुल तैयार 'द

हिना खान से भी ज्यादा हॉट हैं समंदर के अंदर उनकी ये तस्वीर, एक्ट्रेस की ‘अंडरवाटर’ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
KBC 12: इस एक करोड़ के सवाल पर छूटे कंटेस्टेंट के पसीने, आप दे पाएंगे सही जवाब?
पटियाला बेब्स एक्टर अनिरुद्ध की कोरोना के बाद बिगड़ी तबीयत, ICU में एडमिट

टीवी के सबसे चर्चित और पसंदीदा शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के दर्शकों के लिए गुड न्यूज है। खबर है कि नए सीजन के साथ यह शो वापसी करने के लिए बिल्कुल तैयार ‘द कपिल शर्मा शो’ फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। यह शो टीवी पर 21 जुलाई से शुरू होगा। इस बार शो नए फॉर्मेट और नई टीम के साथ लॉन्च किया जाएगा।

कपिल शर्मा ने अपनी टीम के साथ 15 मई से शूटिंग भी शुरू कर दी है। नए सीजन में अधिक कलाकारों और लेखकों मौका दिया जाएगा। कपिल के साथ-साथ बाकी के स्टार्स भारती सिंह, कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर और कृष्णा अभिषेक भी पहले की तरह इस शो में बनेंगे रहेंगे।

इस शो में सपना का किरदार निभाने वाले कृष्णा अभिषेक ने बताया था कि शो मई में वापसी कर रहा है। हालांकि, हमने अभी इसकी तारीख तय नहीं की है। शो में काफी कुछ नया होगा। कृष्णा ने ये भी इशारा किया था कि शो का सेट बदला जाएगा। हमारे पास एक नया सेट होगा। कुछ नए लोग भी शो से जुड़ेंगे और इसे लेकर खुशखबरी मैं जल्द ही आपको दूंगा।