Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में Divyanka Tripathi निभाएंगी दयाबेन का किरदार?

HomeTelevision

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में Divyanka Tripathi निभाएंगी दयाबेन का किरदार?

रुपाली गांगुली स्टारर टीवी शो अनुपमा आज सबसे ज्यादा लोकप्रिय धारावाहिक माना जाता है. लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं था. एक वक्त था जब टीवी शो 'ये हैं मोहब्बत

बिग बॉस 13 के बाद फिर से धमाकेदार वापसी कर रहे सिद्धार्थ-शहनाज
वनराज की डेथ मिस्ट्री में उलझकर रह जाएगी अनुपमा, टूटकर चकनाचूर होंगे काव्या के सपने
Hema Malini के फिल्मी करियर में ‘बसंती‘ का किरदार निभाना था सबसे टफ, Indian Idol के मंच पर बताया किस्सा

रुपाली गांगुली स्टारर टीवी शो अनुपमा आज सबसे ज्यादा लोकप्रिय धारावाहिक माना जाता है. लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं था. एक वक्त था जब टीवी शो ‘ये हैं मोहब्बतें’टीआरपी के झंडे गाढ़ रहा था और इस शो की लीड एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया को इसी शो ने घर-घर में लोकप्रियता दिलवाई. दिव्यांका इन दिनों केप टाउन में हैं और अपने अगले शो की शूटिंग कर रही हैं.

इसी बीच दिव्यांका से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है. दिव्यांका त्रिपाठी दहिया को टीवी के सबसे पॉपुलर शोज में से एक, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन का रोल ऑफर किया गया था. हालांकि उन्होंने ये ऑफर रिजेक्ट कर दिया. हालांकि इस बारे में अभी तक दिव्यांका की तरफ से कोई बयान नहीं आया है और इस खबर में कितना दम है इस बात की पुष्टि भी दिव्यांका ही करेंगी.

बता दें कि ये खबरें उस वक्त आई हैं जब दिशा वकानी के शो में वापसी करने को लेकर लगातार कई तरह की बातें कही जा रही हैं. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दिशा वकानी का किरदार शो के सबसे कामयाब और मशहूर किरदारों में से एक है. दिशा वकानी में शो में दयाबेन का किरदार निभाती हैं जिसके बोलने के अंदाज से लेकर मजेदार एक्सप्रेशन्स तक सब कुछ पसंद किया जाता है.

बात करें दिव्यांका त्रिपाठी की तो वह इन दिनों अपकमिंग रियलिटी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 की शूटिंग में बिजी हैं. शो में दिव्यांका कैसा परफॉर्म करेंगी ये तो वक्त के साथ साफ हो जाएगा लेकिन उनके शो में आने से इस शो कि डिमांड और पॉपुलैरिटी दोनों में ही चार चांद लग गए हैं.