Super Dancer Chapter 4: बादशाह के साथ शिल्पा शेट्टी लाएंगी डांस में ट्विस्ट,

HomeTelevision

Super Dancer Chapter 4: बादशाह के साथ शिल्पा शेट्टी लाएंगी डांस में ट्विस्ट,

सुपर डांसर-चैप्टर 4 सभी का पसंदीदा शो में से है. हर हफ्ते शो में कुछ नया देखने को मिलता है और इस वीकेंड भी सुपर डांसर-चैप्टर 4 में स्पेशल गेस्ट बादशाह

Imlie Spoiler Alert: दूसरी शादी नहीं करेगी मालिनी, अतीत का सच जानकर इमली और आदित्य को लगेगा झटका
अनुपमा और वनराज को मिलेगी बुरी खबर, चुकाना होगा 20 लाख का कर्ज
इन 6 हसीनाओं ने ठुकराया था Imlie का लीड रोल, खुल गई Sumbul Touqueer Khan की किस्मत

सुपर डांसर-चैप्टर 4 सभी का पसंदीदा शो में से है. हर हफ्ते शो में कुछ नया देखने को मिलता है और इस वीकेंड भी सुपर डांसर-चैप्टर 4 में स्पेशल गेस्ट बादशाह के साथ ‘तीन का तड़का’ सेलिब्रेट किया जाएगा. इस स्पेशल एपिसोड में कंटेस्टेंट ‘तिगड़ी’ में परफॉर्म करते नजर आएंगे. एपिसोड में गुरु-शिष्य जोड़ियों के साथ सुपर डांसर और इंडियाज बेस्ट डांसर के पिछले सीजन के एक्स कंटेस्टेंट होंगे. अब इससे हम अंदाजा लगा सकते हैं कि शो का मजा दोगुना होने वाला है.

शो में कंटेस्टेंट अपने प्रदर्शन से जजों को एक के बाद एक स्टैंडिंग ओवेशन (खड़े होकर ताली बजाना) देने के लिए मजबूर करेंगे और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को कई बार ‘सीड़ी’ पर चढ़ते देखा जाएगा.

आपको बता दें यह शो और भी दिलचस्प होता नजर आएगा. जब वीकेंड पर रैपर बादशाह बतौर गेस्ट नजर आएंगे. इस दौरान बादशाह सभी डांस परफॉर्मेंसेस का आनंद लेते हुए दिखाई देंगे. इतना ही नहीं, शिल्पा शेट्टी उनके साथ कई गानों पर डांस भी करेंगी. ये वीकेंड बेहद ही शानदार होने वाला है. बादशाह और शो के फैंस इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

शो में शिल्पा शेट्टी, अनुराग बसु और गीता कपूर जज हैं और ऋत्विक धनजानी और परितीश त्रिपाठी सुपर डांसर – चैप्टर 4 के होस्ट हैं. यह शो सोनी टीवी पर शनिवार और रविवार को रात 8 बजे टेलीकास्ट होता है.