Shweta Tiwari के आरोपों पर अब पति अभिनव कोहली ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘ वो बेरहम, 2 रातों के लिए मुझे जेल में डाला

HomeTelevision

Shweta Tiwari के आरोपों पर अब पति अभिनव कोहली ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘ वो बेरहम, 2 रातों के लिए मुझे जेल में डाला

टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपनी निजी जिंदगी की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। वह अपने पूर्व पति अभिनव कोहली के खिलाफ अक्सर कई खुलासे करती रहती हैं

Anupama पर बा लगाएंगी परिवार तोड़ने का इल्जाम, काव्या बनाएगी बेटी पाखी को नया मोहरा
सुपर डांसर 4: कंटेस्टेंट्स ने दी ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि, सेट पर रो पड़ीं नीतू कपूर
शाह हाउस में होगी पुलिस की एंट्री, काव्या और वनराज में से किसी एक ने किया सुसाइड?

टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपनी निजी जिंदगी की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। वह अपने पूर्व पति अभिनव कोहली के खिलाफ अक्सर कई खुलासे करती रहती हैं। हाल ही में श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली के बारे में खुलासा किया है कि वह उनकी छवि बर्बाद करने की धमकी दे रहे हैं। अब श्वेता तिवारी के इन आरोपों पर अभिनव कोहली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने श्वेता के इन सभी आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। साछ ही अभिनव कोहली ने श्वेता को बेरहम बताया है।

अभिनव कोहली ने अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने श्वेता तिवारी की ओर से उनपर लगाए सभी आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनव कोहली ने बताया है कि श्वेता तिवानी ने उनके पिता की पुण्यतिथि पर उन्हें गिरफ्तार करवाने की कोशिश की थी। अभिनव ने दावा किया कि अभिनेत्री ने उन्हें जेल के अंदर रात बिताने के लिए मजबूर किया था। अभिनव कोहली ने कहा, उसने मुझे मेरे पिता की पुण्यतिथि पर गिरफ्तार करवाने की कोशिश की। उस दिन वह इस बात की भी परवाह नहीं कर रही थी कि वह दिन मेरे लिए कितना भावनात्मक था। वह चाहती थी कि मैं उस रात को जेल के अंदर बिताऊं। श्वेता ने मेरे साथ जो किया वह अमानवीय है। जब मैं हमारे बच्चे की देखभाल करने में व्यस्त था, तो उसने मुझे मीडिया में कैंसर कहा।’