Rhea Chakraborty से Disha Vakani तक, Bigg Boss 15 के ये हो सकते हैं संभावित कंटेस्टेंट्स!

HomeTelevision

Rhea Chakraborty से Disha Vakani तक, Bigg Boss 15 के ये हो सकते हैं संभावित कंटेस्टेंट्स!

रियलिटी टीवी शो बिग बॉस (Bigg Boss) से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. ख़बरों की मानें तो इस पॉपुलर रियलिटी शो का 15वां सीजन अक्टूबर महीने से दर्शकों क

TRP List 9th Week 2021: खतरे में है ‘Anupamaa’ की गद्दी, इस हफ्ते मची भयंकर उथल-पुथल
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आग की तरह वायरल हुई रणवीर और सीरत की शादी की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
Super Dancer Chapter 4: बादशाह के साथ शिल्पा शेट्टी लाएंगी डांस में ट्विस्ट,

रियलिटी टीवी शो बिग बॉस (Bigg Boss) से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. ख़बरों की मानें तो इस पॉपुलर रियलिटी शो का 15वां सीजन अक्टूबर महीने से दर्शकों को देखने को मिल सकता है. आपको बता दें कि बिग बॉस के 14वें सीजन की विनर टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) थीं. संभावित कंटेस्टेंट्स  के पास शो के मेकर्स के फ़ोन भी आने लगे हैं. हालांकि, कुछ लोगों को छोड़ अभी किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है.

आपको बता दें कि पिछले ही दिनों ऐसी ख़बरें भी आई थीं कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं अंकिता लोखंडे भी बिग बॉस 15 में नज़र आएंगी. हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आधिकारिक रूप से इस खबर का खंडन किया था. इससे यह माना जा रहा है कि अंकिता इस रियलिटी टीवी शो के 15वें सीजन में नज़र नहीं आएंगी. इस बीच टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें बिग बॉस 15 के लिए एप्रोच किया गया है.

हालांकि, एक्टर ने इससे ज़्यादा जानकारी सार्वजानिक नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि अर्जुन इस शो का हिस्सा बन सकते हैं. आपको बता दें कि अर्जुन और अंकिता के अलावा कई और नाम हैं जिन्हें लेकर अफवाहों का बाज़ार गर्म है. इन नामों में दिव्या अग्रवाल, दिशा वकानी, अनुष्का दांडेकर, अमित टंडन, रिया चक्रवर्ती, नेहा मर्दा, सनाया ईरानी और गुलकी जोशी के नामों को लेकर सबसे ज़्यादा चर्चा है. बिग बॉस का 15वां सीजन किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जायेगा. साथ ही इस शो को इस बार सलमान खान की जगह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी और फराह खान होस्ट करेंगी. वहीं, बताया ये भी जा रहा है कि यह शो पूरे छह महीने तक चलेगा.