Rakul Preet Singh का टॉलीवुड में कोई काम न मिलने की रिपोर्ट पर फूटा गुस्सा, कहा- ‘मैंने ये कब बोला’

HomeCinema

Rakul Preet Singh का टॉलीवुड में कोई काम न मिलने की रिपोर्ट पर फूटा गुस्सा, कहा- ‘मैंने ये कब बोला’

रकुल प्रीत सिंह सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। रकुल प्रीत सिंह ने बताया कि वो बैक-टू-बैक कई परियोजनाओं में व्यस्त हैं और तेलुगु फिल्म में

भुज: जब 300 महिलाओं की मदद से भारतीय सेना ने नाकाम किए थे पाक के मंसूबे, ये है असली कहानी
Ranveer Singh रणवीर सिंह की नई फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ का पोस्टर रिलीज
लीगर, मैदान से लेकर शाबाश मीथू तक, स्पोर्ट्स पर आधारित होंगी बॉलीवुड की ये अपकमिंग फिल्में

रकुल प्रीत सिंह सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं।

रकुल प्रीत सिंह ने बताया कि वो बैक-टू-बैक कई परियोजनाओं में व्यस्त हैं और तेलुगु फिल्म में उनके लिए कोई ऑफर नहीं है। एक्ट्रेस बॉलीवुड में कमर्शियल फिल्म करना चाहती हैं और सही मौके का इंतजार कर रही हैं।

अब एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा, ‘मुझे आश्चर्य है कि मैंने ये कब कहा। दोस्तों साल में केवल 365 दिन होते हैं और अगर आप 6 से अधिक फिल्मों को काम कर रहे हैं, जो मैं अभी कर रही हूं। तो कृपया मेरी टीम की मदद करें।’

आपको बता दें कि रकुल प्रीत सिंह को तेलुगु फिल्मों में आखिरी बार साल 2020 में देखा गया था। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह के साथ साउथ के अभिनेता नितिन और अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर ने भी अहम किरदार निभाएं हैं।

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वो जल्दी ही इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘थैंक गॉड’ में अभिनेता अजय देवगन के साथ नजर आने वाली है। इसके अलावा वो अजय देवगन के साथ उनकी फिल्म ‘मेडे’ में नजर आने वाली हैं।

साथ ही एक्ट्रेस आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘डॉक्टर जी’ में डॉक्टर के किरदार में दिखाई देंगी। इस फिल्म के जरिए आयुष्मान खुराना पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर डॉक्टर के किरदार में नजर आने वाले हैं। उनकी इस फिल्म को अनुभूति कश्यप निर्देशित कर रही हैं। साथ ही वो इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में अपना डेब्यू कर रही हैं। आखिरी बार अभिनेत्री को नेटफ्लिक्स ओरिजनल फिल्म ‘सरदार का ग्रैंडसन’ में अर्जुन कपूर, नीना गुप्ता, सोनी राजदान के साथ नजर आई थीं।