Radhe में Salman Khan ने इस तरह ठोंका Allu Arjun को सलाम, साउथ सिनेमा तक मची हलचल

HomeCinema

Radhe में Salman Khan ने इस तरह ठोंका Allu Arjun को सलाम, साउथ सिनेमा तक मची हलचल

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की मचअवेटेड फिल्म राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई (Radhe: Your Most Wanted Bhai) का दमदार ट्रेलर आज रिलीज हो गया

अजय देवगन ने पापा के साथ शेयर की पहली फिल्म की तस्वीर | Ajay devgn shares a nonetheless from pool aur kaante with dad Veeru Devgan
6 मिनट के मोनोलॉग ने कराया हिट, आज करोड़ों में है कार्तिक आर्यन की मार्केट वैल्यू
लेकसिटी में हंसिका मोटवानी:भाई की डेस्टिनेशन वेडिंग में शामिल होने उदयपुर पहुंचीं एक्ट्रेस, पिंक ड्रेस में डांस करती नजर आईं

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की मचअवेटेड फिल्म राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई (Radhe: Your Most Wanted Bhai) का दमदार ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर से ‘भाईजान’ ने अपने क्रेजी फैंस को जबरदस्त एक्शन, ड्रामा और रोमांस की एक झलक दिखाई है जो फिल्म राधे में दर्शकों को देखने के लिए मिलने वाली है। फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। जिसकी वजह से इस फिल्म को अभी से दर्शकों ने ब्लॉकबस्टर बता दिया है। फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार एक बार फिर डैशिंग और कड़क पुलिस मैन के किरदार में दिखने वाले हैं। दिलचस्प बात ये है कि अपनी इस फिल्म के ट्रेलर से बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने साउथ सेंसेशन अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के फैंस को भी दीवाना बना दिया है।

दरअसल, इस फिल्म के ट्रेलर में सलमान खान साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म डीजे (DJ) के सुपरहिट गाने सीटीमार पर थिरकते दिख रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में साउथ का ये सुपरहिट गाना कई जगह इस्तेमाल किया गया है। जिसे देखकर साउथ सिने दर्शक और अल्लू अर्जुन के डाई हार्ड फैंस खुशी से झूमने लगे हैं। सीटीमार गाने पर सलमान खान एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ जबरदस्त डांस मूव्स दे रहे हैं।

अल्लू अर्जुन के इस सुपरहिट गाने पर सलमान खान को थिरकते देख फैंस में खुशी का क्रेज साफ देखा जा रहा है। सलमान खान के इस स्टाइल पर फिदा फैंस कुछ इस तरह से कमेंट्स कर रहे हैं।