Nora Fatehi ने Madhuri Dixit से की गुजारिश, इस डायरेक्टर से सिफारिश करने को कहा

HomeCinema

Nora Fatehi ने Madhuri Dixit से की गुजारिश, इस डायरेक्टर से सिफारिश करने को कहा

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बेहतरीन डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपने टैलेंट के दम पर करोड़ों दिलों को जीता है. इस बात में कोई शक नहीं है कि नोरा फिल्म इ

कनिका के सपोर्ट में सोनम-ऋषि, ट्रोल्स ने जमकर सुनाई खरी-खरी
सुशांत सिंह राजपूत साजिद नाडियाडवाला के साथ करने वाले थे एक अन्य फिल्म! Sushant Singh Rajput was last for another movie Sajid Nadiadwala
भूमि पेडनेकर ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए लिखी खूबसूरत कविता | Bhumi Pednekar has penned a phenomenal emotional notice on Sushant Singh Rajput

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बेहतरीन डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपने टैलेंट के दम पर करोड़ों दिलों को जीता है. इस बात में कोई शक नहीं है कि नोरा फिल्म इंडस्ट्री की सबसे अच्छी डांसर्स में से एक हैं. उनके डांस का कोई भी वीडियो सामने आता है वो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो जाता है. नोरा की खूबसूरती और उनके डांस मूव्स फैंस को उनका दीवाना बना रहे हैं. हालांकि, अपने करियर के बेहतरीन दौर से गुजर रही नोरा का एक सपना आज भी अधूरा है. हाल ही में नोरा फतेही डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ में गेस्ट बनकर पहुंची थीं. इस सो में आकर नोरा ने अपनी इस अधूरी ख्वाहिश के बारे खुलासा किया.

नोरा ने बताया कि उनका सपना है कि वो मशहूर निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली (SLB) की फिल्म में काम करें. इतना ही नहीं, नोरा फतेही ने इस डांस शो की जज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) से खास तौर पर ये गुजारिश की और कहा, ‘अगर कभी वो दिन आए जब संजय लीला भंसाली सर किसी एक्ट्रेस की तलाश रहे हों, आप प्लीज उन्हें मेरे बारे में जरूर बताना. मैं एक एक्ट्रेस बनाना चाहती हूं.

इसके अलावा इस डांस रिएलिटी शो में नोरा (Nora Fatehi) ने बताया कि वो माधुरी की कितनी बड़ी फैन हैं. नोरा ने कहा, ‘उनकी फिल्म देवदास को मैं वन बिलियन बार तो देख ही चुकी हूं.’ नोरा फतेही को अब तक हम बहुत सी फिल्मों में डांस नंबर करते हुए देख चुके हैं, लेकिन अब लगता है कि वो सिर्फ एक डांसर बनकर ही नहीं रहना चाहती बल्कि वो एक एक्ट्रेस के तौर पर भी खुद को साबित करना चाहती हैं. हालांकि, नोरा कुछ फिल्मों में छोटे-मोटे किरदार भी निभा चुकी हैं, लेकिन वो एक हीरोइन के तौर पर अपनी पहचान नहीं बना पाई हैं.