Mohd Danish ने सहवाग बनकर छुड़ाए ट्रोलर्स के छक्के, एक जवाब से की सबकी बोलती बंद

HomeTelevision

Mohd Danish ने सहवाग बनकर छुड़ाए ट्रोलर्स के छक्के, एक जवाब से की सबकी बोलती बंद

टीवी दुनिया के लोकप्रिय सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के दो सिंगर्स सोशल मीडिया पर हमेशा ट्रोल होते हैं। एक मोहम्मद दानिश (Mohamm

TRP List 9th Week 2021: खतरे में है ‘Anupamaa’ की गद्दी, इस हफ्ते मची भयंकर उथल-पुथल
Pawandeep Rajan पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार, हाथ जोड़कर भगवान को याद करती नजर आईं Arunita Kanjilal
107 KG वजन होने के बाद भी मिला TV के महादेव का रोल, एक मजबूरी के चलते छोड़ा शो, अब यहां है बिजी

टीवी दुनिया के लोकप्रिय सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के दो सिंगर्स सोशल मीडिया पर हमेशा ट्रोल होते हैं। एक मोहम्मद दानिश (Mohammed Danish) और दूसरा शनमुख प्रिया (Shanmukha Priya), दोनों ही सिंगर्स हर एपिसोड के बाद अपने गाने के अंदाज की वजह से लोगों के गुस्से का शिकार होते हैं। हाल ही में शनमुख ने ट्रोल करने वाले लोगों की जमकर क्लास लगाई थी और अब दानिश ने भी ट्रोलर्स को वीरेंद्र सहवाग के तरीके से जवाब दिया है।

हालिया में दानिश ने कहा है कि ऐसे लोगों को मेरी गायिकी जवाब देगी। दानिश ने खुलकर ट्रोलर्स की क्लास लगाई है। दानिश ने कहा, ‘मैं ऐसा नहीं कहूंगा कि ट्रोलर्स से मैं प्रभावित नहीं होता हूं। ये मुझे प्रभावित करते हैं लेकिन मैं ऐसे लोगों को मुझ पर हावी नहीं होने देता। मैं उन लोगों के लिए कड़ी मेहनत करता हूं जो मुझसे कुछ ज्यादा की उम्मीद रखते हैं। कुछ लोग कहते हैं कि मेरी गायिकी चिल्लाने जैसी है। उन्हें बता दूं कि शो के जज और आने वाले गेस्ट मेरी उन्हीं परफॉर्मेंसेज की तारीफ करते हैं। आखिर में बस इतना ही कहूंगा कि मैं सभी को अपनी गायकी से खुश करना चाहता हूं।

दानिश ने आगे कहा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी इतना मशहूर होउंगा और मेरी कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। मैं केवल म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना नाम बनाना चाहता हूं और इंडियन आइडल ऐसा प्लैटफॉर्म है जो मुझे उस मंजिल तक ले जा सकता है। मेरा सपना सलमान खान, शाहरुख खान जैसे स्टार्स और एआर रहमान जैसे म्यूजिक कंपोजर्स के लिए गाना है।’ आपको बता दें कि दानिश उन टॉप 4 सिंगर्स में शामिल हैं जिन्हें मेकर्स ने लंदन के वेंबले स्टेडियम में लाइव परफॉर्म करने का मौका दिया है।