KGF 2 New Release Date: Aamir Khan से पंगा लेने के मूड में Sanjay Dutt और Yash

HomeCinema

KGF 2 New Release Date: Aamir Khan से पंगा लेने के मूड में Sanjay Dutt और Yash

साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म केजीएफ 2 (KGF 2) कोरोना वायरस महामारी की वजह से अटकी पड़ी है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इन दिनों मे

बॉलीवुड ने खूबसूरत तस्वीरों के साथ मनाया फादर्स डे | Bollywood stars have a good time fathers day 2020 with stunning footage
अजय देवगन ने पापा के साथ शेयर की पहली फिल्म की तस्वीर | Ajay devgn shares a nonetheless from pool aur kaante with dad Veeru Devgan
नीलिमा अजीम ने दो शादियों के टूटने का बताया दर्द, दोनों बेटों शाहिद कपूर और ईशान खट्टर का कैसा था रिएक्शन?

साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म केजीएफ 2 (KGF 2) कोरोना वायरस महामारी की वजह से अटकी पड़ी है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इन दिनों मेकर्स इसका पोस्ट-प्रोडक्शन वर्क पूरा करने में जुटे हुए हैं। फिल्म केजीएफ 2 की डबिंग बाकी है, जिस कारण मेकर्स इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं कर रहे हैं। कुछ समय पहले सुनने में आया था कि केजीएफ 2 अगस्त या सितम्बर के महीने में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो सकती है लेकिन ऐसा लग रहा है कि मेकर्स ने अपना प्लान बदल दिया है।

केजीएफ 2 के मेकर्स साल 2021 के अंत में अपनी फिल्म रिलीज कर सकते हैं। फिल्म से जुड़े सूत्र ने जानकारी दी है कि यश (Yash) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) स्टारर फिल्म केजीएफ 2 क्रिसमस 2021 या फिर न्यूईयर 2022 पर रिलीज हो सकती है।

अगर केजीएफ 2 साल 2021 के अंत में आती है तो आमिर खान (Aamir Khan) की नींदें उड़ जाएंगी। असल में आमिर खान क्रिसमस 2021 पर अपनी लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) रिलीज करने की सोच रहे हैं। उनकी यह फिल्म पिछले साल क्रिसमस पर आने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से वो इसे रिलीज नहीं कर पाए। अब आमिर खान की निगाहें क्रिसमस 2021 पर हैं। ऐसे में केजीएफ 2 की नई रिलीज डेट की खबर उनकी चिंता बढ़ा सकती है।

केजीएफ 2 का इंतजार केवल साउथ के दर्शक नहीं बल्कि पूरा देश कर रहा है। केजीएफ 2 में संजय दत्त बेहद खूंखार अवतार में नजर आएंगे, जिन्हें देखने के लिए दर्शक बेकरार हैं। यश और संजय दत्त के बीच होने वाली जंग को दर्शकों ने अभी से ऐतिहासिक बता दिया है।